Holi Skin Care: रंगों के त्योहार होली पर जब तक रंगों से खेला न जाए तबतक होली का मजा पूरा नहीं होता. दिनभर जम कर होली खेलने के बाद यदि कोई चिंता होती है तो वह सिर्फ यह कि होली के रंग स्किन पर कोई एलर्जिक रिएक्शन न कर दें. वैसे तो हम होली से पहले अपनी स्किन का खूब ख्याल रखते हैं और हर्बल कलर इस्तेमाल करने पर जोर देते हैं लेकिन कब होली के पक्के मिलावटी गुलाल (Gulal) लग जाते हैं पता ही नहीं चलता. ऐसे में हल्की भी स्किन एलर्जी दिखने पर झट से घरेलू उपाय अपना लेने चाहिए जिससे दिक्कत ज्यादा ना बढ़ सके.
होली के रंगों से एलर्जी होने के घरलू उपाय | Holi Skin Allergy Home Remedies
- इस बात का खास ध्यान रखें कि आप होली से 2-3 दिन पहले पार्लर ना जाएं. इससे आपकी स्किन सेंसिटिव हो जाएगी और एलर्जी की संभावना बढ़ जाएगी.
- होली के जिद्दी रंग हटाने के लिए गर्म पानी की बजाय ठंडे पानी से नहाएं. होली खेलते वक्त भी आपको समय-समय पर अपने मुंह पर पानी की छींटे मारते रहनी चाहिए.
- स्किन को इरिटेशन और जलन से बचाने के लिए अच्छी एंटीसेप्टिक क्रीम को शरीर पर मलें.
- नारियल का तेल (Coconut Oil) भी स्किन पर लगाया जा सकता है, इससे स्किन एलर्जी नहीं होगी.
- एलोवेरा जेल शरीर पर खुजली वाली जगह पर लगा सकते हैं.
- अपनी स्किन को होली के बाद साफ करने के बाद ठीक से मोइश्चराइज करना ना भूलें. रूखी-सूखी स्किन पर खुजली ज्यादा होती है.
- स्किन पर होली के बाद खुजली होने लगे या दाने दिखने लगें तो उसे नहाते वक्त या रंग निकालते वक्त रगड़ें नहीं. स्किन को रगड़ने से वह कटने-फटने लगेगी और आपकी एलर्जी भी बड़ जाएगी.
- होली से पहले ऑलिव ऑयल, बादाम का तेल या नारियल का तेल अपने चेहरे और पूरी बॉडी पर जरूर लगाएं.
- होंठों को रंगों के प्रभाव से बचाने के लिए ढेर सारा लिप बाम लगाएं.
- होली से एक रात पहले अपने बालों की देखभाल करना न भूलें. जड़ों से लंबाई तक अच्छी तरह नारियल के तेल से मसाज करें.
- हाथ-पैरों में फुल कपड़े पहनें जिससे स्किन कम से कम रंगों के संपर्क में आए.
- नाखूनों पर रंग ना जमे इसके लिए नेल पेंट के तीन से चार कोट्स लगाएं.
- होली खेलते वक्त लेंस न लगाएं और चश्मा लगाने से भी बचें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं