Today in History: भारत रत्न का आज हुआ जन्म, मौलवी निम्र अल निम्र को 46 साथियों के साथ फांसी पर लटकाया

Today in History: सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और उनके 46 साथियों को सरकार ने फांसी की सजा दी. मौलवी ने 2011 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों का खुले आम समर्थन किया था.

Today in History: भारत रत्न का आज हुआ जन्म, मौलवी निम्र अल निम्र को 46 साथियों के साथ फांसी पर लटकाया

दो जनवरी : भारत रत्न पुरस्कार की स्थापना का दिन 

नई दिल्ली:

2 January (2 जनवरी) : कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा और खेल जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में असाधारण और उल्लेखनीय राष्ट्र सेवा करने वालों को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) प्रदान किया जाता है. इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. राजेन्द्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad) द्वारा की गई थी. पहला भारत रत्न सम्मान चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (Chakravarti Rajagopalachari या C. Rajagopalachari) को प्रदान किया गया. 

बेटे ने नए साल पर दिया ऐसा तोहफा, गले लग फूट-फूट कर रोने लगे पिता, देखें ये Emotional कर देने वाला Video

शुरू में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का चलन नहीं था, लेकिन एक वर्ष बाद इस प्रावधान को जोड़ा गया. इसी तरह खेलों के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों को भारत रत्न से सम्मानित करने का प्रावधान भी बाद में शामिल किया गया.

Today in History 1st January: समुद्र में डूब गया था 213 यात्रियों से भरा भारतीय विमान, मुंबई में भी New Year के दिन शराब से मरे 91 लोग

देश दुनिया के इतिहास में दो जनवरी की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1954 : देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्‍न की शुरुआत.

1971 : स्काटलैंड के ग्लासगो में एक फुटबाल मैच के बाद भगदड़ मचने से 66 फुटबाल प्रेमियों की मौत हो गई.

1978 : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कांग्रेस :आई: के नाम से नयी पार्टी का गठन किया और खुद को उसका अध्यक्ष घोषित किया.

1980 : ब्रिटेन के सरकारी उपक्रम ब्रिटिश स्टील कॉर्पोरेशन में काम करने वाले एक लाख कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पचास साल में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल की.

1993 : बोस्निया के तीन अलग-अलग गुटों सर्ब, मुस्लिम और क्रोएट्स के नेताओं ने नौ माह से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के बारे में बात की.

1994 : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच 36 घंटे तक चले संघर्ष में 600 से ज्यादा लोग हताहत.

2001 : कुमोय द्वीप और मात्सु द्वीप से एक एक पर्यटक नौका पहली बार कानूनी तौर पर ताइवान क्षेत्र से चीन की मुख्य भूमि तक पहुंचीं.

2004 : नासा के अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट ने धूमकेतु वाइल्ड 2 से धूल के कण एकत्र किए, जिनकी जांच से उनमें अमीनो एसिड ग्लायसिन होने का पता चला.

2004 : पाकिस्तान के इस्लामाबाद में चल रहे सम्मेलन के दौरान क्षेत्रीय सहयोग के लिए दक्षिण एशियाई सहयोग संगठन के सात देश मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने के प्रस्ताव पर सहमत.

2016 : सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और उनके 46 साथियों को सरकार ने फांसी की सजा दी. मौलवी ने 2011 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों का खुले आम समर्थन किया था.

VIDEO: बिसमिल्लाह खां की शहनाई गायब, बेटों का एक-दूसरे पर आरोप

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com