- आईआरसीटीसी ने कैटरिंग को लेकर ट्रेन में कुछ बदलाव के सुझाव दिए
- जगह नहीं बढ़ाई गई तो टॉयलेट के आसपास भोजन रखना पड़ेगा
- इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल विभाग में कुछ अनबन के कारण भी देरी
भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन T18 दिल्ली से बनारस के बीच प्रधानमंत्री की हरी झंडी के बाद पटरियों पर जल्द ही दौड़ेगी. रेलवे की योजना इसे कुम्भ से पहले चलाने की थी पर देरी ट्रेन में खानपान रखने की पर्याप्त जगह नहीं होने से हो गई. आईआरसीटीसी (IRCTC) ने कैटरिंग को लेकर ट्रेन में कुछ बदलाव के सुझाव दिए हैं. रेल मंत्री ने माना उस पर अमल हो रहा है.
ट्रायल के दौरान T18 ने 180 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ लगाई. 26 दिसंबर को रेल मंत्री ने स्पीड के नए कीर्तिमान का वीडियो ट्वीट किया. लेकिन देश की सबसे तेज़ गति वाली T18 की गति पटरी पर उतारने में धीमी पड़ गई. दरअसल, ट्रेन में खान-पान सामग्री रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है. अगर खाना रखने की जगह नहीं बढ़ाई गई तो टॉयलेट के आसपास भोजन रखना पड़ता. लिहाजा IRCTC ने इस बारे में सुझाव दिए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस मसले पर सवाल के जवाब में कहा कि जीवन में 'ओनली कांस्टेंट इज़ चेंज' आपने सुना होगा. और सुधार करना ही चाहिए. हर चीज में सुझाव मिलें. आप सबसे अनुरोध है कि T18 शुरू हो जाएगी तो आप जरूर उसमें ट्रेवल करना. और उसके बाद आपके और कुछ अच्छे सुझाव आएंगे उसके लिए भी हम तत्पर हैं.
यह भी पढ़ें : रेलवे की नई लग्ज़री ट्रेन टी-18 पर ट्रायल के दौरान फ़ेंके पत्थर, देखें VIDEO
बताया जाता है कि सुरक्षा के सर्टिफिकेशन को लेकर इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल विभाग में कुछ अनबन है. देरी की वजह यह भी है. लेकिन पीयूष गोयल कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही T18 को हरी झंडी दिखाएंगे.
दिल्ली से बनारस के लिए सबके तेज गति से चलने वाली भारत में ही डिजाइन की गई और भारत की ही फैक्ट्री में बनी हुई मेक इन इंडिया के इनिशिएटिव की ट्रेन T18 थोड़े ही दिनों में शुरू होने वाली है. दिल्ली से बनारस लगभग आठ घंटे में सफर करेगी. जो आज फास्टेस्ट ट्रेन उस रूट पर है वह इससे लगभग डेढ़ गुना समय लेती है.
VIDEO : स्वदेशी ट्रेन ने तोड़े रफ्तार के रिकार्ड
जानकार बताते हैं कि ट्रायल में बेशक ट्रेन ने 180 का कांटा छुआ, लेकिन बनारस रूट पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार पर दौड़ाना मुमकिन ही नहीं है, क्योंकि इस ट्रैक पर सैंक्शन स्पीड 130 की ही है. यानी ट्रेन की राह फिलहाल आसान नहीं. तेजी से पहुंचाने वाली स्पीड ही उसकी देरी का सबब बन सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं