विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Apr 24, 2016

मणिपुर में तेज बारिश से गांवों में बाढ़, बड़ी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त

Read Time: 1 min
मणिपुर में तेज बारिश से गांवों में बाढ़, बड़ी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त
प्रतीकात्मक फोटो
इंफाल: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में भारी बारिश के कारण बड़ी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और निचले गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। अधिकारियों ने रविवार यह जानकारी दी। मणिपुर और पूर्वोत्तर के कुछ अन्य राज्यों में रविवार को गरज के साथ तेज बारिश हुई और ओलावृष्टि हुई।

300 एकड़ से अधिक धान के खेत बाढ़ की चपेट में
मणिपुर के विष्णुपुर जिले में 300 एकड़ से अधिक धान के खेत बाढ़ की चपेट में हैं। मयंग इंफाल इलाकों में घरों का व्यापक रूप से नुकसान हुआ है। भूस्खलन के कारण, असम से इंफाल को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 37 बंद कर दिया गया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने पीड़ितों को राहत प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने इंफाल में अभी और बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
क्या दुश्मनों को सरकार में जगह दी जानी चाहिए? भाजपा के 'मित्रों की सरकार' तंज पर हिमाचल सरकार
मणिपुर में तेज बारिश से गांवों में बाढ़, बड़ी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त
लैपटॉप पर काम करते-करते मौत! आखिर क्यों 'खोखले' हो रहे हम, यह रिपोर्ट पढ़िए
Next Article
लैपटॉप पर काम करते-करते मौत! आखिर क्यों 'खोखले' हो रहे हम, यह रिपोर्ट पढ़िए
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;