विज्ञापन

Bihar Weather: ब‍िहार में आंधी-बार‍िश का तांडव, दीवार में दबने से 3 लोगों की मौत 

Bihar Weather Update: बिहार में बुधवार को आंधी और बार‍िश ने लोगों के घरों की खुश‍ियां छीन ली. लीची के फसल को भी काफी नुकसान हुआ है. 

Bihar Weather: ब‍िहार में आंधी-बार‍िश का तांडव, दीवार में दबने से 3 लोगों की मौत 
बिहार में बारिश और आंधी से निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिर गई.

Bihar Weather Update: बिहार के बेगूसराय और दानापुर में बुधवार रात आंधी और बार‍िश से 3 लोगों की मौत हो गई. बेगूसराय के रतनपुर थाना क्षेत्र के गाछी टोला मियांचक में निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान की दीवार गिरने से 20 वर्षीय युवक दीपक कुमार की दर्दनाक मौत हो गई. दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र में रुकनपुरा देवी स्थान के पास स्थित एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दो राहगीरों की मौत हो गई.

अचानक गिर गई दीवार 

मृतकों की पहचान तिलक नगर निवासी 73 वर्षीय त्रिभुवन प्रसाद सिन्हा और रुकनपुरा निवासी 45 वर्षीय अनीता देवी के रूप में हुई है. अनीता देवी मूल रूप से नौबतपुर की रहने वाली थीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों तेज आंधी और बारिश के बीच पैदल जा रहे थे, तभी अचानक ऊपर से दीवार गिर पड़ी और वे उसके नीचे दब गए. 

काम से लौटते समय दीपक के ऊपर गिरी दीवार 

बेगूसराय में ​हादसा उस वक्त हुआ जब दीपक काम से लौट रहा था. बारिश से बचने के लिए पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान के नीचे खड़ा हो गया, तभी तेज हवा के झोंके से दीवार सीधे उसके ऊपर आ गिरी. आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मजदूरी करता था दीपक कुमार  

दीपक के पिता ने बताया कि दीपक कुमार मजदूरी का करता था. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे जांच पड़ताल की है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया. बारिश से क‍िसानों को बहुत नुकसान हुआ. लीची की फसल भी बर्बाद हो गई.

(इनपुट- गौरव कुमार और संतोष प्रसाद)

यह भी पढ़ें: 'हमारे पास ऐसा हथियार, आ जाएगा हार्ट अटैक', ईरान की ट्रंप को वॉर्निंग, समुद्री डकैती का भी आरोप 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Heavy Rain, Heavy Rain In Bihar, 3 People Died, Falling Walls, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com