चेन्नई (Chennai) में रात भर से हो रही भारी बारिश (Heavy Rain) हो रही है. आज सुबह साढ़े आठ बजे तक 21 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने आज सुबह भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी. दक्षिण चेन्नई में मदिपक्कम के पास पुजिथिवाक्कम में रहने वाली पर्यावरण पत्रकार संगीता राजेश ने बताया कि कैसे पानी उनके अपार्टमेंट में घुस गया. उन्होंने कहा, "कार पार्किंग में ही तीन फीट पानी है. नजदीक के तीन निर्माणाधीन स्थलों ने बारिश के पानी को रोक दिया है और पानी घरों में घुस रहा है."
चेन्नई के केके नगर के लोगों को घुटने तक गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ा. आज सुबह एयरपोर्ट पर अपने पिता को छोड़ने के लिए गए डॉ. राघवन ने कहा, "केके नगर के अंदरूनी हिस्से में सभी चौराहों पर घुटनों तक पानी है, जिसने क्षेत्र के अधूरे सीवेज / मेट्रो वाटरवर्क्स को मुश्किल और खतरनाक बना दिया है." अन्ना नगर में कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. कई कारें और दोपहिया वाहन सड़कों पर भरे पानी के कारण आंशिक रूप से जलमग्न नजर आई.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
देश में सितंबर और अक्टूबर में भारी वर्षा की 125 घटनाएं, 5 वर्षों में सबसे अधिक: IMD
चेन्नई की रहने वाली मैरी बानो ने कहा, 'कुछ घरों में पानी घुस गया है. कुछ इलाकों में कमर तक पानी है. मेरी लेन में 10 वीं गली में ड्रेनेज ब्लॉक है, जिसके कारण पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई है और बिजली भी नहीं है.'
बिहार औऱ बंगाल के कई जिलों में भी उत्तराखंड जैसी रिकॉर्ड बारिश हुई, मौसम विभाग का अलर्ट
चेन्नई के आसपास की सभी झीलें भर गई हैं और आज दोपहर चेम्बरमबक्कम झील से पानी छोड़ा जाना तय है. 85.4 फीट ऊंची झील में जल स्तर 82.35 फीट तक पहुंच चुका है. अधिकारियों ने कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में विशेष रूप से अडयार नदी के तट पर बाढ़ की चेतावनी जारी की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं