विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2022

हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का प्रकोप, पंजाब में पारा में मामूली कमी

मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि हरियाणा के गुरुग्राम और नारनौल में अधिकतम तापमान क्रमश: 41.4 डिग्री सेल्सियस और 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरसा में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का प्रकोप, पंजाब में पारा में मामूली कमी
दोनों प्रदेशों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (फाइल फोटो)
चंडीगढ़:

हरियाणा के ज्यादातर हिस्से में मौसम गर्म रहा, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में शुक्रवार को पारा में मामूली गिरावट दर्ज की गई. मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि हरियाणा के गुरुग्राम और नारनौल में अधिकतम तापमान क्रमश: 41.4 डिग्री सेल्सियस और 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरसा में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा. अंबाला में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं भिवानी में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस तथा रोहतक में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उधर, पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के एक दिन बाद शुक्रवार को राज्य के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. अमृतसर में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटियाला में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और जालंधर में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पठानकोट में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दोनों प्रदेशों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 अप्रैल से उत्तर पश्चिमी भारत में मौसम के प्रभावित होने का अनुमान है. विभाग ने कहा कि दक्षिण पंजाब और दक्षिण हरियाणा में शनिवार तक 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heat Wave In Haryana, Heat Wave In Punjab, Rain In Punjab, Haryana Weather Updates, Punjab Weather Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com