विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) में 20 वर्षीय लड़की के साथ कथित गैंगरेप और हत्या के मामले में पूरे देश में गुस्सा है. पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कई जगहों पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं. प्रशासन द्वारा पीड़िता का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कराये जाने की भी आलोचना की जा रही है. विपक्षी दल राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर हमला कर रहे हैं. इस बीच, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शनिवार दोपहर को एक बार फिर हाथरस के लिए रवाना हुए. वह पीड़िता के परिवार से मुलाकात की कोशिश करेंगे. हालांकि, यूपी पुलिस ने इसे देखते इंतजाम सख्त कर दिए हैं. पीड़िता के परिवार से मिलने की यह उनकी दूसरी कोशिश है. शुक्रवार को TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस पहुंचे थे. इस दौरान पुलिस ने रोक लिया था और ब्रायन के साथ धक्का मुक्की की भी खबरें आई थीं. गुरुवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी हाथरस में पीड़ित परिवार से मुलाकात की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Hathras Case Live, Hathras Case Latest News, Hathras Case Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com