विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2021

हरिद्वार में हेट स्पीच : सशस्त्र बलों के 5 पूर्व प्रमुखों ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति को लिखा पत्र

सशस्‍त्र बलों के पांच पूर्व प्रमुखों और सौ से अधिक प्रमुख लोगों ने, ने हाल में आयोजित धर्मसंसद में नफरत फैलाने वाले भाषणों को लेकर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है.

नई दिल्‍ली:

सशस्‍त्र बलों के पांच पूर्व प्रमुखों और सौ से अधिक प्रमुख लोगों ने, जिसमें नौकरशाह, गणमान्‍य नागरिक शामिल हैं, ने हाल में आयोजित धर्म संसद में नफरत फैलाने वाले भाषणों को लेकर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. हाल में हरिद्वार और कुछ अन्‍य स्‍थानों हुए ऐसे आयोजनों में  मुस्लिमों के नरसंहान का आह्वान किया गया था. पत्र में ईसाइयों, दलितों और सिखों जैसे अन्‍य अल्‍पसंख्‍यकों को टारगेट किए जाने का भी जिक्र है. 

धर्म संसद में बापू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में कालीचरण महाराज गिरफ्तार

पत्र में लिखा गया है, 'हम 17 से 19 दिसंबर के बीच उत्‍तराखंड के हरिद्वार में आयोजित हिंदु साधुओं और अन्‍य नेताओं की धर्मसंसद में दिए गए भाषणों की सामग्री (कंटेट) से आहत है. इसमें लगातार हिंदू राष्‍ट्र की स्‍थापना के लिए आव्‍हाने किया गया और इसके लिए जरूरत पड़ने पर हथियार उठाने और हिंदू धम की रक्षा के लिए भारत के मुस्लिमों को मारने की भी बात कही गई. 'गौरतलब है कि हरिद्वार में एक धर्म संसद में वक्‍ताओं के 'कड़वे बोल' को लेकर नाराजगी जाहिर की गई थी. इस धर्म संसद में वक्‍ताओं ने कथित तौर पर मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा की पैरवी की और 'हिंदू राष्‍ट्र' के लिए संघर्ष का आह्वान किया. 

पूरा लेटर यहां पढ़ें ......

प्रियंका गांधी ने ‘धर्म संसद' में दिए ‘‘घृणा भरे भाषण'' की निंदा की, कड़ी कार्रवाई की मांग

गौरतलब है कि हरिद्वार में एक धर्म संसद में वक्‍ताओं के 'कड़वे बोल' को लेकर नाराजगी जाहिर की गई थी. इस धर्म संसद में वक्‍ताओं ने कथित तौर पर मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा की पैरवी की और 'हिंदू राष्‍ट्र' के लिए संघर्ष का आह्वान किया. खास बात यह है कि वक्‍ताओं को ऐसे भाषणों को लेकर पछतावा भी नहीं था. हरिद्वार के कार्यक्रम का आयोजन एक धार्मिक नेता यति नरसिंहानंद ने किया था, जिन पर इससे पहले भी नफरत भरे भाषणों से हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप लग चुके हैं.

कालीचरण की गिरफ्तारी पर भी घमासान, मध्‍य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार आमने-सामने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haridwar Dharma Sansad, Hate Speech, Former Chiefs Of Armed Forces, Open Letter On Hate Speech
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com