उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री बन गए हैं. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद ही उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने सहयाद्री गेस्ट हाउस में अपनी पहली कैबिनेट बैठक ली. कैबिनेट मीटिंग से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं राज्य के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम एक अच्छी सरकार देंगे. इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे से 'महाराष्ट्र विकास अघाड़ी' के कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में 'सेक्यूलर' शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर भी सवाल पूछा गया. एक रिपोर्टर ने सवाल पूछा कि क्या शिवसेना सेक्यूलर हो गई है? इस पर ठाकरे थोड़ा असहज नजर आए. इसके बाद उद्धव (Uddhav Thackeray) ने सवाल पूछने वाले पत्रकार से ही सेक्यूलर शब्द का मतलब पूछ लिया. उन्होंने कहा कि आप ही बताओ न सेक्यूलर (Secular) का मतलब क्या है? उद्धव ने कहा कि संविधान में जो कुछ है, वही सेक्यूलर है.
Maharashtra CM Uddhav Thackeray on being asked 'Has Shiv Sena has become secular?': Secular ka matlab kya hai? Samvidhan mein jo kuch hai woh hai. #Mumbai pic.twitter.com/eS2zkXEpIE
— ANI (@ANI) November 28, 2019
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इसके अलावा उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि बैठक में किसानों की समस्यों को लेकर चर्चा की गई. हालांकि उनके लिए कोई भी फैसला स्थिति रिपोर्ट देखने के बाद लिया जाएगा. मुख्य सचिव किसानों की स्थिति पर 1-2 दिन में जानकारी देंगे और इसके बाद उनके लिए बड़ा ऐलान होगा. उद्धव ठाकरे की पहली कैबिनेट बैठक में छत्रपति शिवाजी महाराज के किले को लेकर बड़ा फैसला किया गया है. महाराष्ट्र के सीएम ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी रायगढ़ किला के संरक्षण के लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद उद्धव ठाकरे ने ली कैबिनेट बैठक, किया यह पहला बड़ा ऐलान
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर हम वास्तविकता जानेंगे तो हम अच्छा काम कर सकते हैं. हमने जानकारी मांगी है. किसानों को सिवाए आश्वासन के आज तक कुछ नहीं मिला है. हम किसानों की ठोस मदद करना चाहते हैं.' उन्होंने कहा कि हम राज्य में ऐसा माहौल सुनिश्चित करना चाहते हैं जहां कोई भी आतंकित महसूस नहीं करेगा. उद्धव ठाकरे के मीडिया से बात करते समय उनके साथ मंत्रिमंडल के सहयोगी छगन भुजबल, जयंत पाटिल, बालासाहेब थोराट और नितिन राउत भी थे.
VIDEO: उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं