विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2019

कांग्रेस नेता ने मंच से जूता दिखाते हुए कहा- ऐसे लोग आपके पास वोट मांगने आएं तो...

हरियाणा के मुस्लिम बहुल मेवात इलाके में भीड़ द्वारा हत्या (मॉब लिंचिंग) एक प्रमुख चुनावी मुद्दा है. हालांकि लोग क्षेत्र के पिछड़ेपन और रेलवे लाइन जैसे कुछ मुद्दों को भी अहमियत दे रहे हैं.

कांग्रेस नेता ने मंच से जूता दिखाते हुए कहा- ऐसे लोग आपके पास वोट मांगने आएं तो...
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • मेवात के नूंह में हुई राहुल गांधी की रैली
  • भाजपा नेताओं को कटघरे में किया खड़ा
  • कांग्रेस के उम्मीदवार इलियास ने कही ये बात
नूंह (हरियाणा):

हरियाणा के मुस्लिम बहुल मेवात इलाके में भीड़ द्वारा हत्या (मॉब लिंचिंग) एक प्रमुख चुनावी मुद्दा है. हालांकि लोग क्षेत्र के पिछड़ेपन और रेलवे लाइन जैसे कुछ मुद्दों को भी अहमियत दे रहे हैं. मेवात के नूंह में सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में शामिल हुए कई लोग लिंचिंग के विषय पर बात करते और इस विषय पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं को कटघरे में खड़ा करते नजर आए. इलाके की पुन्हाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार इलियास ने इस सभा में कहा कि उन लोगों को वोट मांगने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है जो लिंचिंग के समर्थकों के साथ खड़े हो गए हैं.

BCCI में जय शाह को पद मिलने की खबरों पर कार्ति चिदंबरम ने कसा तंज, लिखी यह बात

उन्होंने मंच से जूता दिखाते हुए कहा कि ऐसे लोग आपके पास वोट मांगने आएं तो उन्हें बैरंग लौटाइए. मेवात जिले में तीन सीटें नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना विधानसभा सीटें हैं. इस इलाके में भाजपा ने पहली बार दो मुस्लिम उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है. उसने नूंह से जाकिर हुसैन और फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद को टिकट दिया है.

नूंह इलाके के निवासी मोहम्मद साबिर करते हैं, ‘‘हमारे लिए सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है. लोग लिंचिग की घटनाओं से लोग दुखी हैं. यह चुनावी मुद्दा है और इलाके में लोग इसको ध्यान में रखते हुए वोट करेंगे.'' वैसे, भाजपा उम्मीदवार जाकिर हुसैन के समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र के लोग विकास चाहते हैं और सभी समझते हैं कि कांग्रेस ने सिर्फ इलाके में राजनीति की है.

भूपिंदर सिंह हुड्डा बोले- हरियाणा में कांग्रेस के पास है जबरदस्त समर्थन, बनाएंगे अगली सरकार

भाजपा समर्थक इरफान अली ने दावा किया, ‘‘इस चुनाव में मेवात लोगों को चौंकाएगा. भाजपा को पहली बार यहां सफलता मिलेगी.'' गौरतलब है कि मेवात के इलाके के निवासी पहलू खान की राजस्थान के अलवर में लिंचिंग में हत्या कर दी गई थीं. इसी तरह फरीदाबाद के निवासी जुनैद की ट्रेन में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. ये दोनों घटनाएं राष्ट्रीय सुर्खियां बनी थीं और इलाके में लोग इनका जिक्र करते हुए सुने गए.

Video: 370 को लेकर पीएम की चुनौती पर बोलीं कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Assembly Election, Congress, Mob Lynching
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com