प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव रहे हार्दिक सतीशचंद्र शाह (Hardik Satishchandra Shah) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का निजी सचिव बनाया गया है. शाह 2010 बैच के गुजरात कैडर के IAS हैं. यह जानकारी कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश से मिली है.
गुजरात कैडर के 2010 बैच के आईएएस अधिकारी शाह वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव के तौर पर कार्यरत हैं. आदेश में कहा गया है कि शाह को को-टर्मिनस आधार पर प्रधानमंत्री का निजी सचिव नियुक्त किया गया है.
गत वर्ष पीएमओ में भेजे जाने से पहले शाह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के निजी सचिव के तौर पर कार्यरत थे.
(इनपुट: भाषा से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Hardik Satishchandra Shah, PM Narendra Modi, PM Modi Private Secretary, PMO