विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2017

हैप्पी बर्थडे  Internet, 5 प्वॉइंट्स में जानें कैसे आया WWW

WWW के उत्पत्ति के लक्षण 1980 में ही मिलना शुरू हो गए थे. 1989-90 में पहली बार कंप्‍यूटर वैज्ञानिक टिम बर्न्स ली (Tim Berners-Lee) ने वर्ल्ड वाइड वेब (world wide web) का आइडिया दिया था.

हैप्पी बर्थडे  Internet, 5 प्वॉइंट्स में जानें कैसे आया WWW
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
  1. टिम बर्न्स ली ने स्विटजरलैंड में यूरोपीय नाभिकीय अनुसंधान संगठन (CERN)में नौकरी करने के दौरान ब्राउजर कंप्यूटर प्रोग्राम लिखा था. उन्‍होंने तीन टेक्‍नोलॉजी के फंडामेंटल लिखे जिनमें, HTML, URL और HTTP शामिल है.  6 अगस्त 1991 को टिम ने वर्ल्ड वाइड वेब प्रोजेक्ट का रिसर्च पेपर पब्लिश किया. 
  2. इस रिसर्च पेपर में टिम ने CERN के अपने मैनेजर से एक ऐसे इंफॉर्मेशन सिस्टम की मांग की थी जो उनकी लैब में एक कम्प्यूटर से दूसरे को कनेक्ट कर सके. टिम का यह प्रपोजल स्वीकार कर लिया गया और इसके बाद यूनिवर्सिटी और रिसर्चर्स एक कनेक्शन नेटवर्क से जुड़े. 
  3. यह था इंटरनेट पर पहला कम्युनिकेशन. 1991 में वेब ब्राउजर को CERN के बाहर रिलीज किया गया. अन्य रिसर्च संगठनों ने भी इस पर काम किया. इस तरह से 6 अगस्त को इंटरनेट का जन्म हुआ. पहली वेबसाइट http://info.cern.ch थी. अप्रैल 1993 में CERN कंपनी ने इंटरनेट की रॉयल्टी ओपन सोर्स कर दी. 
  4. इसके बाद शुरू हुआ वो दौर जिसने आज के जमाने के इंटरनेट की नींव रखी. इस दौर में कई वेब कंपनियों ने जन्म लिया. जिसमें गूगल, अमेजन जैसी कंपनियां शामिल हैं. 
  5. भारत में जन सामान्य के लिए इंटरनेट सेवा का आरम्भ 15 अगस्त 1995 को किया गया जिसे विदेश संचार लिमिटेड द्वारा प्रारम्भ किया गया. सिस्को की विजुअल नेटवर्किंग इंडेक्स (VNI) की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 तक इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़कर 82.9 करोड़ हो जाएगी. वहीं, पिछले साल भारत में 37.3 करोड़ इंटरनेट यूजर्स ही थे जो जनसंख्या का 28 फीसद हिस्सा है.  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Internet Birthday, WWW, Tim Berners-Lee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com