विज्ञापन

GSEB Gujarat 12th Result: गुजरात बोर्ड ने जारी किया 12वीे का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

GSEB Gujarat 12th Result: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने 12वी का रिजल्ट जारी कर दिया है, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

GSEB Gujarat 12th Result: गुजरात बोर्ड ने जारी किया 12वीे का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
GSEB Gujarat 12th Result 2026: गुजरात बोर्ड का रिजल्ट जारी

HSC Results Download Link: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने कक्षा 12वीं (HSC) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इसमें साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स (General Stream) के साथ-साथ GUJCET 2026 के नतीजे भी जारी किए गए हैं. गुजरात के लाखों छात्रों को इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था. आइए जानते हैं कि कैसे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट नहीं खुलने पर छात्रों के पास क्या-क्या विकल्प होंगे. 

ऐसे चेक करें HSC रिजल्ट (स्टेप-बाय-स्टेप) 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं.
  • होमपेज पर 'HSC Result 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना 6-अंकों का सीट नंबर (Seat Number) दर्ज करें.
  • 'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें.

वेबसाइट क्रैश हुई तो क्या करना है?

अगर वेबसाइट लोड नहीं हो रही है या फिर क्रैश हो चुकी है तो छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. गुजरात बोर्ड के छात्र अपना सीट नंबर 6357300971 पर भेजकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

इस साल गुजरात बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में करीब 15.28 लाख छात्र शामिल हुए थे. छात्र रिजल्ट के बाद जो ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करेंगे वो प्रोविजनल है, असली मार्कशीट स्कूल से दी जाएगी. रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स के नाम भी सामने आ रहे हैं. गुजरात बोर्ड रिजल्ट में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक जरूरी हैं. ऐसे में जिन छात्रों के इसे कम अंक आए हैं, उन्हें फेल माना जाएगा. 

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Www Gseb Org 12 Result Date, GSEB Gujarat 12th Result Out, GSEB Gujarat 12th Result Link, GSEB 12th Result, GSEB Toppers List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com