हज यात्रियों (Haj Pilgrims) के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना जरूरी होगी, तभी ऐसे भारतीय हज यात्रा पर जा सकेंगे. केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ये जानकारी दी है. नकवी ने कहा कि हज यात्रियों के लिए चनय प्रक्रिया कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों के आधार पर ही की जाएगी. इसके अलावा भी यात्रियों को कोरोना काल में कई शर्तों का पालन करना जरूरी होगी. भारत और सऊदी सरकार जल्द ही हज 2022 (haj 2022) के लिए गाइडलाइन (Covid Guidelines) जारी करेंगे.
अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय (Ministry of Minority Affairs) नवंबर के पहले हफ्ते में हज के लिए आधिकारिक घोषणा करेगा. नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi )ने कहा कि जिन 3000 महिलाओं ने बिना मेहरम (बिना पुरुष साथी के) के हज यात्रा का आवेदन 2020 और 2021 में दिया था, उन्हें हज 2022 के लिए भी एक मौका दिया जाएगा. इन सभी महिला आवेदकों को लॉटरी सिस्टम से अलग रखा जाएगा और उनके आवेदन पर अलग से चयन प्रक्रिया के तहत फैसला किया जाएगा.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
The applications of around 3000 women who had applied for Haj 2020 & 2021 under without 'Mehram' (male companion) category will be eligible for Haj 2022 also if they want to perform Haj next year: Union Minister for Minority Affairs Mukhtar Abbas Naqvi (22.10) pic.twitter.com/WH41rHg4n6
— ANI (@ANI) October 23, 2021
नकवी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में हज समीक्षा बैठक के दौरान ये जानकारी दी. गौरतलब है कि कोरोना महामारी का असर हज यात्रा पर भी पड़ा है और 2020-21 में हज यात्रा रद्द कर दी गई थी. सऊदी अरब के नागरिकों के लिए भी प्रतीकात्मक ही रही थी. इससे मक्का-मदीना जाने वाले आवेदकों की फेहरिस्त भी लंबी हो गई है. कोरोना महामारी को देखते हुए हज यात्रियों को भारतीय दिशानिर्देशों के अलावा सऊदी अरब सरकार द्वारा तय नियम-कायदों का भी पालन करना होगा.
इसके लिए दोनों देश मिलकर जल्द ही नई गाइडलाइन जारी कर सकते हैं. सामान्य समय में लाखों की संख्या में जायरीन भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों से सऊदी अरब में हज यात्रा में शामिल होने जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं