विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2018

गुरुग्राम: नौंवे फ्लोर से गिरकर बिजनसमैन की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस कर रही है जांच

घटना सोमवार सुबह करीब तीन बजे की है जब सोसाइटी के नीचे सिक्योरिटी गार्ड्स ने नरेश हसीजा को लहुलुहान हालत में पड़े हुए देखा. जब तक सिक्योरिटी गार्ड नरेश के पास पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

Also Read in
गुरुग्राम: नौंवे फ्लोर से गिरकर बिजनसमैन की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस कर रही है जांच
प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • मौके से कोई सुसाईड नोट नहीं मिला.
  • मृतक का दिल्ली में ट्रेडिंग का काम है.
  • घटना सोमवार सुबह करीब तीन बजे की है.
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे साईबर सिटी गुरुग्राम के सोहना रोड़ पर बनी पार्क व्यू सोसाइटी की एक इमारत के नौंवे फ्लोर से संदिग्ध हालात में नीचे गिरकर एक बिजनैसमैन की मौत हो गई . पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है. मृतक बिजनसमैन की पहचान सोनीपत निवासी 47 वर्षीय नरेश हसीजा के रुप में हुई है जो इसी सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रहते थे. पुलिस को मौके से कोई सुसाईड नोट नहीं मिला है . 

घटना सोमवार सुबह करीब तीन बजे की है जब सोसाइटी के नीचे सिक्योरिटी गार्ड्स ने नरेश हसीजा को लहुलुहान हालत में पड़े हुए देखा. जब तक सिक्योरिटी गार्ड नरेश के पास पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. सिक्योरिटी गार्ड्स ने इसकी जानकारी नौवे फ्लोर पर रह रहे नरेश के परिवार को दी जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई.

प्यार में मौत का खेल: शख्स ने पहले गर्लफ्रेंड की गला काटकर हत्या की, फिर खुद लगा ली फांसी

पुलिस के मुताबिक मृतक नरेश हसीजा का दिल्ली में ट्रेडिंग का काम है जबकि गुरुग्राम के किंगडम ऑफ ड्रीम्स में आइसक्रीम का बिजनेस है. पुलिस के अनुसार नरेश अपने परिवार के साथ बेहद खुश था और रात में करीब 11 बजे पूरा परिवार फिल्म देखने के बाद सोया है. लेकिन सुबह तीन बजे उन्हें नरेश के नीचे गिरने की जानकारी मिली.

पुलिस के अनुसार मृतक नरेश हसीजा नीचे कैसे गिरे इसकी जांच की जा रही है लेकिन पहली दृष्टि में ये आत्महत्या का मामला लग रहा है वहीं पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि नरेश किसी भी बात लेकर कभी परेशान नहीं दिखा और ना ही कोई सुसाईड नोट उन्हें मिला है. 

दिल्ली सचिवालय में हेड कांस्टेबल ने की खुदकुशी, ससुरालवालों ने की थी पिटाई, वीडियो वायरल होने से था परेशान

नरेश हसीजा सोहना रोड़ पर बनी पार्क व्यू सोसाईट पार्ट 2 में एफ ब्लॉक के नौवें फ्लोर पर फ्लैट नम्बर 904 में अपनी पत्नि और बच्चों के साथ कई सालो से यहां रह रहे थे. पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. 

JLN स्टेडियम के हॉस्टल में एथलीट ने किया सुसाइड, हाल ही में हुआ था आर्मी में सलेक्शन

छेड़खानी से परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurgaon Businessman, Gurgaon Jumping From 9th Floor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com