विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2022

गुजरात: अस्पताल के बगल वाली बिल्डिंग में लैब में लगी आग, 5 लोगों को सांस लेने में तकलीफ

अधिकारी ने कहा, ‘‘ तीन मरीज और उनके दो तीमारदार को धुएं की चपेट में आने से परेशानी होने लगी.'' उन्होंने बताया कि उन्हें इलाज के लिए एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 10 अन्य मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

गुजरात: अस्पताल के बगल वाली बिल्डिंग में लैब में लगी आग, 5 लोगों को सांस लेने में तकलीफ
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इन्वर्टर में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई. (सांकेतिक तस्वीर)
जूनागढ़ (गुजरात):

गुजरात के जूनागढ़ शहर में एक निजी अस्पताल के पास एक प्रयोगशाला में सोमवार को आग लगने से तीन मरीज और दो अन्य लोग धुएं की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इन पांच लोगों को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाया गया. वहीं, 10 अन्य मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बी-संभाग थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के सरदार बाग इलाके में तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित चिकित्सीय प्रयोगशाला में सुबह करीब साढ़े चार बजे आग लगी. प्रयोगशाला से निकला धुंआ तेजी से उसी मंजिल पर स्थित ‘कनेरिया अस्पताल' में फैल गया.

अधिकारी ने कहा, ‘‘ तीन मरीज और उनके दो तीमारदार को धुएं की चपेट में आने से परेशानी होने लगी.'' उन्होंने बताया कि उन्हें इलाज के लिए एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 10 अन्य मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ‘एसआरएल डायग्नोस्टिक्स प्रयोगशाला' में एक इन्वर्टर में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई. उन्होंने कहा, ‘‘ दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने में आधे घंटे का समय लगा. ''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat, Junagarh Gujarat, Hospital Fire, Fire In Laboratory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com