यह ख़बर 29 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

गुजरात कांग्रेस के गिरीश परमार भाजपा में शामिल, टिकट मिला

खास बातें

  • गुजरात कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश परमार ने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। इसके लिए उन्हें दानीलिंबडा विधानसभा क्षेत्र से टिकट देकर तत्काल पुरस्कृत भी किया गया।
अहमदाबाद:

गुजरात कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश परमार ने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। इसके लिए उन्हें दानीलिंबडा विधानसभा क्षेत्र से टिकट देकर तत्काल पुरस्कृत भी किया गया।

परमार ने अपने पद से तब इस्तीफा दिया जब उन्होंने अगले महीने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में अपना नाम नहीं पाया। कांग्रेस ने अहमदाबाद जिले में पड़ने वाले दानीलिंबडा (एससी) सीट से शैलेश परमार को मैदान में उतारा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com