Gold-Silver Price Updates : बहुमूल्य धातु सोने के दामों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में सोना स्थिर रहा है, लेकिन सोने में पिछले दिनों गिरावट आई है. डॉलर मजबूत हुआ है, जिसका असर सोने में कमजोरी के साथ दिख रहा है. गुरुवार के कारोबार के अंत तक कमजोर वैश्विक रुख के चलते सोने में बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी, वहीं चांदी भी गिर गई.
गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 259 रुपये की गिरावट के साथ 48,127 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,386 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसी तरह चांदी भी 110 रुपये टूटकर 70,274 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 70,384 रुपये प्रति किलोग्राम था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,880 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी का भाव 27.65 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बना रहा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
IBJA के रेट
अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आज सोने की कीमत कुछ ऐसे है- (ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना GST चार्ज के बताई गई हैं)
999 (प्योरिटी)- 48,750
995- 48,555
916- 44,655
750- 36,563
585- 28,519
सिल्वर 999- 71,224
अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के दाम
Good Returns वेबसाइट पर नजर डालें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4,888, 8 ग्राम पर 39,104, 10 ग्राम पर 48,880 और 100 ग्राम पर 4,88,800 चल रही है. अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरट सोना 47,680 पर बिक रहा है.
अगर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 47,950 और 24 कैरेट सोने की कीमत 52,300 चल रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,880 और 24 कैरेट सोना 48,880 पर चल रहा है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 48,200 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 50,900 रुपए हैं. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 46,150 और 24 कैरेट 50,350 रुपए पर है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं.
अगर चांदी की बात करें तो वेबसाइट के मुताबिक, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 71,400 रुपए प्रति किलो है. दिल्ली में चांदी 71,400 रुपए प्रति किलो बिक रही है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है. चेन्नई में चांदी की कीमत 76,100 रुपए प्रति किलो है.
वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 237 रुपये की गिरावट के साथ 48,887 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 237 रुपये यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,887 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इसमें 11,416 लॉट के लिये कारोबार हुआ.
वहीं, चांदी की कीमत 459 रुपये की गिरावट के साथ 71,425 रुपये प्रति किलो रह गई. जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 459 रुपये यानी 1.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,425 रुपये प्रति किलो रह गया. इस वायदा अनुबंध में 10,987 लॉट के लिये सौदे किये गये. वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.83 प्रतिशत की हानि के साथ 27.77 डालर प्रति औंस रह गया.
(भाषा से इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं