विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2020

50 फीट की ऊंचाई से रनवे दिखना हुआ बंद तो पायलटों ने घास पर उतारा विमान,सस्‍पेंड

डीजीसीए ने विमान के कैप्टन और सह-पायलट को कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद उन्हें घटना की तारीख से क्रमश: छह महीने और तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है.

Also Read in
50 फीट की ऊंचाई से रनवे दिखना हुआ बंद तो पायलटों ने घास पर उतारा विमान,सस्‍पेंड
गोएयर के पायलट सस्पेंड
नई दिल्ली:

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गोएयर के उन पायलटों को निलंबित कर दिया है जिन्होंने 11 नवंबर को नागपुर-बेंगलुरु की एक उड़ान को विमान तल से 50 फुट की ऊंचाई पर ‘विजुअल रेफरेंस' चले जाने के बाद भी हवाई अड्डे पर उतारा. एक अधिकारी ने इस घटना को गंभीर करार देते हुए गुरुवार को कहा कि चालक दल ने गलत विजुअल रेफरेंस को रनवे की मध्य रेखा का समझा और बेंगलुरु हवाई अड्डे पर रनवे के बायीं तरफ विमान को उतार दिया. डीजीसीए ने विमान के कैप्टन और सह-पायलट को कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद उन्हें घटना की तारीख से क्रमश: छह महीने और तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है.

169 यात्रियों को लेकर उड़ रहे विमान का इंजन हुआ खराब, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

गोएयर के कर्मचारी को सस्पेंड करने औऱ गिरफ्तार होने का यह कोई पहला मौका नहीं है. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सामान से मोबाइल फोन की कथित रूप से चोरी करने के मामले में गोएयर के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था.पुलिस ने सोमवार को बताया था कि पटना से गोएयर के विमान से दिल्ली आये कार्गो शिपमेंट से मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत 19 सितंबर को दर्ज कराई गई थी. हवाई अड्डा पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने कहा था कि चोरी हुए मोबाइल फोन के आधार पर तथ्य जुटाकर छापेमारी की गई. इसी सिलसिले में एरो सिटी से सचिन मानव (30) और सतीश पाल (40) को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों ने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DGCA, GoAir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com