भुवनेश्वर से मुंबई जा रहे गो-एयर के विमान में बम की अफवाह निकली झूठी

भुवनेश्वर से मुंबई जा रहे गो-एयर के विमान में बम की अफवाह निकली झूठी

सांकेतिक तस्वीर

मुंबई:

प्राइवेट विमानन कंपनी गो-एयर की एक भुवनेश्वर-मुंबई उड़ान का मार्ग शनिवार को बम की धमकी के कारण परिवर्तित कर दिया गया। इसे मुंबई की बजाय नागपुर की ओर मोड़ दिया गया।

गो-एयर की उड़ान संख्या जी8-243 ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से सुबह 8.20 बजे उड़ान भरी थी। इसमें 150 यात्री सवार थे। विमान मुंबई जा रहा था। इसी बीच फोन पर विमान में बम होने की सूचना मिली, जिसके बाद इसका रुख नागपुर की ओर कर दिया गया, जहां विमान को 9.29 बजे आपात स्थिति में उतारा गया।

गो-एयर के भुवनेश्वर कार्यलय ने इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी। विमान को जल्दी-जल्दी में खाली कराया गया, लेकिन काफी देर खोज-बीन के बाद भी जब कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।

सुरक्षा जांच के बाद विमान को मुंबई जाने की अनुमति दे दी गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com