मुंबई में मॉनसून से पहले पुरानी और जर्जर इमारतों को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है. म्हाडा (MHADA) ने प्री-मॉनसून सर्वे के बाद दक्षिण और मध्य मुंबई की 82 जर्जर ‘सेस्ड' इमारतों को इस साल अत्यंत खतरनाक घोषित किया है और इनमें रहने वाले लोगों से तुरंत खाली करने को कहा है. MHADA के मुंबई बिल्डिंग रिपेयर्स एंड रिकंस्ट्रक्शन बोर्ड ने प्री-मॉनसून सर्वे पूरा कर लिया है. इसके तहत कुल 82 इमारतों को 2026 के मॉनसून के लिए अत्यंत खतरनाक घोषित किया गया है। इनमें से 43 इमारतें पिछले साल भी इसी श्रेणी में थीं।
2726 लोग रहते हैं इन इमारतों में
इन इमारतों में कुल 2,736 लोग रहते हैं, जिनमें 2,256 आवासीय और 480 व्यावसायिक या अन्य गैर-आवासीय लोग शामिल हैं. सभी निवासियों और किरायेदारों को इन असुरक्षित इमारतों को खाली करने के नोटिस दिए गए हैं. अब तक 29 परिवार MHADA के ट्रांजिट कैंप में शिफ्ट हो चुके हैं, जबकि 36 परिवारों ने खुद वैकल्पिक रहने की व्यवस्था की है. MHADA ने 2,100 से ज्यादा प्रभावित लोगों के लिए ट्रांजिट कैंप में रहने की व्यवस्था शुरू कर दी है.
मानसून से पहले खाली करने की अपील
बोर्ड ने सभी निवासियों से अपील की है कि वे सुरक्षा के मद्देनजर इमारतें खाली करने में सहयोग करें ताकि मॉनसून सीजन के दौरान किसी तरह की जनहानि या नुकसान से बचा जा सके. खतरनाक इमारतों और आपात स्थितियों से जुड़े मामलों के लिए MHADA ने 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम भी शुरू कर दिया है, जहां लोग शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
किन इलाकों की इमारतें शामिल
सूची में फोर्ट, कालबादेवी, भुलेश्वर, गिरगांव, खेतवाड़ी, ग्रांट रोड, मझगांव, बायकुला, नागपाड़ा, कमाठीपुरा, परेल, दादर और माहिम जैसे क्षेत्रों की कई इमारतें शामिल हैं, जिन्हें इस मानसून के लिए बेहद जोखिम भरा माना गया है.
फोर्ट / कालबादेवी / भुलेश्वर क्षेत्र
- 30 C-30 D, बामनजी लेन
- 120, बोरा बाजार स्ट्रीट
- 15, तांदेल क्रॉस लेन
- 100-102, कांबेकर स्ट्रीट
- 71-77, सैमुअल स्ट्रीट
- बिल्डिंग नंबर 23-27, बैनियन स्ट्रीट
- बिल्डिंग नंबर 40, बापू कोर्ट स्ट्रीट
- बिल्डिंग नंबर 404-416, 416A शेख मेमन स्ट्रीट / के.एम. शर्मा मार्ग
- बिल्डिंग नंबर 404-D, कालबादेवी रोड
- बिल्डिंग नंबर 157/3, कैवेल क्रॉस लेन नंबर 5
- बिल्डिंग नंबर 83-85, ट्रिनिटी स्ट्रीट
- बिल्डिंग नंबर 377-A, जे.एस.एस. रोड
- बिल्डिंग नंबर 7-9, रोपा लेन
- बिल्डिंग नंबर 25, नवरोजी स्ट्रीट
- बिल्डिंग नंबर 22-34, वी.पी. रोड
- बिल्डिंग नंबर 51, फर्स्ट कारपेंटर स्ट्रीट
गिरगांव क्षेत्र
- 31A, मामा परमाणंद मार्ग
- 16-22A, खट्टर अली लेन
- 11-13, एम.के. रोड
- 5D, दुबाश लेन
- 316-AB, 11, वी.पी. रोड
- 247-B, वी.पी. रोड
- 144-168, कल्याण बिल्डिंग
- 88D-88G, खाडिलकर रोड
- 41-43-45, जे.एस.एस. रोड
- मनचराम निवास, शेनवी वाड़ी
- विष्णु निवास, शेनवी वाड़ी
- 21-BC, खाडिलकर रोड
- बिल्डिंग नंबर 314-B, वी.पी. रोड
- बिल्डिंग नंबर 5-J, दुबाश लेन
- 66-66A, 68-68A, तात्या घरपुरे पथ
खेतवाड़ी / ग्रांट रोड क्षेत्र
- मातृवंदना, खेतवाड़ी 6वीं गली
- 2-8, पाववाला स्ट्रीट
- वाघेला कूपर, खेतवाड़ी 12वीं गली
- 427-E, एम.एस. अली रोड
- 346-348A, बेलासिस रोड
- 3, राघवजी रोड
मझगांव क्षेत्र
- 25, ससेक्स रोड
- 86B, मापलावाड़ी मोतीशा लेन
- 7-9A और 1-9, हाथीबाग रोड
- 10, हाथीबाग रोड
- 22, नरालवाड़ी रोड
- उनवाला बिल्डिंग, डी.एन. सिंह रोड
- 26, ससेक्स रोड
- 76, टैंक बुंदर रोड
बायकुला / नागपाड़ा क्षेत्र
- दिग्विजय मिल चाल, कालाचौकी रोड
- 2-18, बाबुला टैंक रोड
- जगुली बिल्डिंग, शेख हाफिजुद्दीन मार्ग
- गुजरिया बिल्डिंग, मौलाना आजाद रोड
- बिल्डिंग नंबर 440-442, सर जे.जे. रोड
- 85-97 सोफिया जुबेर रोड / 1st पिरखान स्ट्रीट
- 67-81 सोफिया जुबेर रोड
- 9-11B, 89-103, 95-115, 103A मौलाना आजाद रोड
- 50-64, मौलाना आजाद रोड
- 4-6-8, मौलाना आजाद रोड
- मरियम मंजिल, डिमटिमकर रोड / न्यू नागपाड़ा रोड
- 10, मौलाना आजाद रोड
- 12-20, मौलाना आजाद रोड
कमाठीपुरा क्षेत्र
- बिल्डिंग नंबर 35, कमाठीपुरा 10वीं गली
- बिल्डिंग नंबर 65-11, कमाठीपुरा 11वीं गली
- नूर मंजिल, फॉकलैंड रोड
- लक्ष्मी बिल्डिंग, क्लेयर रोड
- बिल्डिंग नंबर 14-ABCD, रिटेबल स्ट्रीट
- न्यू स्टार मेंशन, के.के. रोड
परेल / एलफिंस्टन क्षेत्र
- कोली चाल नंबर 3-3A, गणपतराव कदम मार्ग
- लक्ष्मी बिल्डिंग, भाऊसाहेब तोडंकर मार्ग
- मेहर लॉज, के.के. रोड, सात रस्ता
- साई प्रसाद, मुरारी घाग मार्ग
- फिटवाला बिल्डिंग, एलफिंस्टन रोड
- हाजी कासम चाल, शहीर अमर शेख मार्ग
- खरास बिल्डिंग, एन.एम. जोशी मार्ग
- वीरा बिल्डिंग, जगन्नाथ भाटकनर रोड
- दया वीरा बिल्डिंग, जगन्नाथ भाटकनर रोड
दादर / माहिम क्षेत्र
कॉर्नर चैंबर्स, शिवाजी पार्क रोड नंबर 5
गोरेगांवकर वाड़ी, पुर्तगाली चर्च रोड
हेडावकर वाड़ी नंबर 2, डी.एस. बबरेकर मार्ग
कुबल निवास, गोखले रोड
इलम महल, एस.के. बोले रोड
जमाल हाउस, दरगाह स्ट्रीट, माहिम
आनंद भवन (ओल्ड), शिवाजी पार्क रोड नंबर 4
मिनर्वा बिल्डिंग, माधवदास पास्ता रोड
मिनर्वा मेंशन, डॉ. बी.ए. रोड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं