नई दिल्ली:
राजधानी दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में बाइक सवार दो युवकों ने 17 साल की एक लड़की को गोली मार दी। लड़की की गर्दन में गोली लगी है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है, क्योंकि उसका काफी खून बह गया है।
बताया जाता है कि बाइक पर सवार होकर आए दो लड़कों ने इस लड़की के घर के बाहर खड़े होकर उसके बारे में पूछा। इसके बाद दोनों घर के अंदर घुस गए और देसी पिस्तौल से लड़की पर गोली चलाने के बाद वहां से फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
लड़की को गोली मारी, दक्षिणपुरी में लड़की पर हमला, दिल्ली में अपराध, Girl Shot At, Crime Against Women, Gril Attacked In Delhi