बेरहामपुर (ओडिशा):
ओडिशा के गंजाम तट पर पॉडमपेटा के निकट 33 फीट लंबी एक स्पर्म व्हेल मृत अवस्था में मिली। पिछले सप्ताह मुंबई में इसी तरह की एक घटना देखने को मिली थी।
ओडिशा के गंजाम के तट पर मिली मृत व्हेल
बरहमपुर के प्रभागीय वन अधिकारी ए के बेहरा ने कहा, 'हम लोग इसकी मौत की वजह नहीं जानते हैं। हो सकता है कि व्हेल की मौत दो दिन पहले हुई और वह बहकर कल यहां पहुंची हो।' बरहमपुर विश्वविद्यालय के समुद्र विज्ञान विभाग के प्रोफेसर के सी साहू ने कहा 'हो सकता है कि मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर से आघात लगने के कारण इसकी मौत हुई हो।' गंजाम जिले के सी टर्टल प्रोटेक्शन कमिटी के सचिव रवींद्र साहू ने कहा कि स्थानीय लोगों ने व्हेल को तट पर मृत देखा और अधिकारियों को सूचित किया।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ओडिशा, गंजाम तट, मुंबई, Odisha, व्हेल, Whale, Ganjam, Mumbai