दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद में सोमवार की रात बदमाशों ने एक पत्रकार पर गोली मारी थी, क्योंकि उसने 16 जुलाई को भांजी के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत की थी. बुधवार की सुबह घायल पत्रकार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. पत्रकार विक्रम जोशी पर गोली चलाए जाने के मामले में मंगलवार तक पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड भी कर दिया गया है. घटना के बाद परिवार वालों ने पत्रकार का शव लेने से इनकार कर दिया था. इस मामले में गाजियाबाद की एएसपी कालनिधि नैतनी ने कहा कि मुख्य आरोपी रवि और छोटू समेत 9 लोगों गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके कब्जे से एक अवैध हथियार भी बरामद किया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जिलाधिकारी ने बताया है कि धरने पर बैठे लोगों की बात मानते हुए राज्य सरकार ने 10 लाख की आर्थिक सहायता, पत्नी को नौकरी, बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का आश्वासन दिया है. फिलहाल धरना खत्म हो गया है.
9 people have been arrested including two main accussed,Ravi and Chotu. An illegal weapon was also seized from their possession: Kalanidhi Naithani, Senior Superintendent of Police, Ghaziabad on journalist Vikram Joshi murder case pic.twitter.com/rA29TNgzpf
— ANI UP (@ANINewsUP) July 22, 2020
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की मौत के बाद आम लोगों में खासा गुस्सा है. परिवार ने फिलहाल पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था और अस्पताल के सामने धरने पर बैठ गए थे. परिवार वालों की मांग है कि एक सदस्य को नौकरी दी जाए और परिवार को सुरक्षा. फिलहाल जिलाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सरकार ने उनकी बातें मान ली और धरना खत्म कर दिया गया.
दरअसल, गाज़ियाबाद में पत्रकार ने अपनी भांजी के छेड़ने की तहरीर पुलिस को दी थी. पुलिस ने ना उसमें कार्रवाई की और ना ही किसी की गिरफ्तारी की. इसके बाद तहरीर देने से नाराज़ बदमाशों ने सोमवार की देर रात पत्रकार को गोली मार दी. थाना विजयनगर क्षेत्र के अंतर्गत हुई घटना के संबंध में एसपी सिटी ने बताया कि इस घटना के मुख्य आरोपी रवि सहित अन्य को गिरफ्तार किया गया है.
बताते चले कि घटना की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पांच-छह बदमाश जोशी को घेरकर मार रहे हैं, तभी एक दूसरा अपराधी आता है, और उनके सिर में बिल्कुल करीब से गोली मार देता है. गोली लगने के बाद जोशी जमीन पर गिर जाते हैं और बदमाश भाग जाते हैं. जिसके तुरंत बाद उनकी बेटी पास में आती है और घबराई हुई मदद के लिए चिल्लाती है.
विक्रम जोशी का कसूर बस इतना था कि उनकी भांजी को लगातार छेड़ा जा रहा था और उन्होंने उन बदमाशों के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी. तहरीर देने से नाराज बदमाशों ने सोमवार रात विक्रम को गोली मार दी. विक्रम के सिर में गोली लगी, वह गंभीर हालत में यशोदा अस्पताल में भर्ती थे. हालांकि पुलिस का कहना है कि जो भी होगा आरोपी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी. परिजनों का भी कहना है कि अगर विक्रम की तहरीर पर कार्रवाई होती तो आज यह घटना ना होती. विक्रम की भांजी को लगातार छेड़ा जा रहा था और उसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं