विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2012

महाराष्ट्र में धूमधाम से हो रहा है गणेश विसर्जन

महाराष्ट्र में धूमधाम से हो रहा है गणेश विसर्जन
महाराष्ट्र में ‘अनंत चतुर्दशी’ के मौके पर काफी धूमधाम के साथ और भारी सुरक्षा के बीच गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: महाराष्ट्र में ‘अनंत चतुर्दशी’ के मौके पर काफी धूमधाम के साथ और भारी सुरक्षा के बीच गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है।

राजधानी मुंबई की सड़कों पर हजारों की संख्या में जमा हुए लोग ‘गणपति बप्पा मोरया’ के नारों लगा रहा हैं और चारों और गुलाल से पूरा माहौल रंगीन हो गया है। महाराष्ट्र सरकार ने इस दिन अवकाश की घोषणा की हुई है।

इस मौके पर सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस, बृहनमुंबई नगर निगम, नौसेना, तटरक्षक और सामाजिक एवं राजनैतिक समूह व्यवस्था संभाल रहे हैं।

सभी गणेश मंडलों से विसर्जन की प्रक्रिया दोपहर में शुरू हो गई और आज यातायात पुलिस ने भी काफी चाक-चौबंद व्यवस्था की हुई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महाराष्ट्र, Maharashtra, गणेश विसर्जन, Ganesh Pooja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com