यह ख़बर 24 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

तिहाड़ जेल में गैंगरेप के मुख्य आरोपी राम सिंह की जमकर पिटाई

खास बातें

  • दिल्ली की तिहाड़ जेल में दिल्ली के गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी राम सिंह की जेल के अन्य कैदियों ने जमकर पीटा है।
नई दिल्ली:

दिल्ली की तिहाड़ जेल में दिल्ली के गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी राम सिंह की जेल के अन्य कैदियों ने जमकर पीटा है।

रविवार की शाम जब राम सिंह को तिहाड़ जेल ले जाया गया तब अन्य कैदियों ने उसे पुलिस से छीन लिया और जमकर पीटा। पुलिस को उसे बचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में पुलिस ने राम सिंह को एक अलग सेल में डाल दिया ताकि उसकी जान का खतरा न हो।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com