विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2018

गंगा का पानी 39 में से केवल एक स्थान पर साफ, सीपीसीबी के अध्ययन में हुआ खुलासा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने अपने ताजा अध्ययन में कहा है कि जिन 39 स्थानों से होकर गंगा नदी गुजरती है उनमें से एक स्थान पर इस साल मानसून के बाद गंगा का पानी साफ था.

Also Read in
गंगा का पानी 39 में से केवल एक स्थान पर साफ, सीपीसीबी के अध्ययन में हुआ खुलासा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने गंगा में प्रदूषण की स्थिति पर रिपोर्ट जारी की है.
नई दिल्ली:

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने अपने ताजा अध्ययन में कहा है कि जिन 39 स्थानो से होकर गंगा नदी गुजरती है उनमें से एक स्थान पर इस साल मानसून के बाद गंगा का पानी साफ था. 'गंगा नदी जैविक जल गुणवत्ता आकलन (2017-18)' की रिपोर्ट के अनुसार गंगा बहाव वाले 41 स्थानों में से करीब 37 पर इस वर्ष मानसून से पहले जल प्रदूषण मध्यम से गंभीर श्रेणी में रहा. उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए सीपीसीबी ने हाल ही में यह रिपोर्ट जारी की है. मानसून से पहले 41 में से केवल चार स्थानों पर पानी की गुणवत्ता साफ या मामूली प्रदूषित थी और मानसून के बाद 39 में से केवल एक स्थान पर. इसमें मानसून के बाद केवल ‘हरिद्वार' में ही गंगा का पानी ‘साफ' था.

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा- गंगा सफाई के बाद बाकी नदियां भी कहेंगी #MeToo

गुणात्मक विश्लेषण के लिए मानसून से पहले और मानसून के बाद पानी के नमूने लिए गए. इन्हें पांच श्रेणियों में रखा गया, साफ (ए), मामूली प्रदूषित (बी), मध्य प्रदूषित (सी), बेहद प्रदूषित (डी) और गंभीर प्रदूषित (ई). रिपोर्ट के अनुसार, 2017-18 मानसून पूर्व अवधि में 34 स्थान मध्यम रूप से प्रदूषित थे, जबकि तीन गंभीर रूप से प्रदूषित थे. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि उत्तर प्रदेश की दो बड़ी सहायक नदियां, पांडु नदी और वरुणा नदी गंगा में प्रदूषण बढ़ा रही हैं. अध्ययन में कहा गया है कि ‘‘गंगा नदी की मुख्यधारा पर कोई भी स्थान गंभीर रूप से प्रदूषित नहीं था लेकिन अधिकतर मध्यम रूप से प्रदूषित पाए गए''. रिपोर्ट में कहा गया कि गंगा बहाव वाले 41 स्थानों में से करीब 37 पर इस वर्ष मानसून से पहले जल प्रदूषण मध्यम से गंभीर श्रेणी में रहा. 

गंगा को लेकर CM योगी का निर्देश, 15 दिसंबर के बाद न गिरे किसी तरह की गंदगी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganga Pollution, CPCB, Central Pollution Control Board
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com