विज्ञापन

छोले-कुलचे बेचने वाले का बेटा बना भारत का नया हीरो, कौन है अर्जुन राजपूत जिसने PAK के खिलाफ शतक ठोक जीता दिल

Who is Arjun Rajput: अंडर 19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने कमाल की पारी खेली और शतक जमाकर भारत के स्कोर को सम्मानजनक टीम टोटल तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई थी.

छोले-कुलचे बेचने वाले का बेटा बना भारत का नया हीरो, कौन है अर्जुन राजपूत जिसने PAK के खिलाफ शतक ठोक जीता दिल
India U19 Star Arjun Rajput vs Pakistan
BCCI

पाकिस्तान ने हमजा जहूर की नाबाद शतकीय पारी के दम पर भारत के खिलाफ 'अंडर-19 एशिया कप 2026' के आठवें मुकाबले को 3 विकेट से अपने नाम किया. 'ग्रुप-ए' में 1 जीत और 1 हार के साथ भारतीय टीम दूसरे पायदान पर है, जबकि पाकिस्तान ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर शीर्ष स्थान अपने नाम कर लिया है. वहीं, यूएई के खिलाफ हार के बाद नेपाल अगले दौर की रेस से बाहर हो गया है. अब भारतीय टीम 10 नवंबर को यूएई के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश करना चाहेगी. बता दें कि इस मैच में वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे का बल्ला खामोश रहा लेकिन  छोले-कुलचे बेचने वाले के बेटे अर्जुन राजपूत ने तूफानी पारी खेलकर अपना शतक केवल 80 गेंद पर पूरा किया .

छोले-कुलचे बेचने वाले के बेटे ने जीता दिल

अर्जुन का यह शतक उस समय आया था जब भारतीय टीम मुश्किल में थी, लेकिन इस युवा भारतीय बल्लेबाज ने बिना किसी दबाव के खेलते हुए शतक ठोक पाक गेंदबाजों के होश उड़ा दिए, अर्जुन ने अपनी पारी में ये खबर लिखे जाने तक 11 चौके और 4 छक्के लगाए हैं. बता दें कि इस मैच से पहले फैन्स वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे से काफी उम्मीद कर रहे थे लेकिन दोनों बल्लेबाज इस मैच में कोई खास नहीं कर पाए लेकिन अर्जुन ने पाक गेंदबाजों के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर उनके छक्के छुड़ा दिए. बता दें कि जिस परिस्थिती में अर्जुन बल्लेबाजी करने आए थे, उस समय भारत मुश्किल में था लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने अपनी  दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए जमकर बल्लेबाजी की और भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने में सफल रहे. 

यह एक ऐसी पारी थी जिसे फैन्स हमेशा याद करेंगे. यह पारी अर्जुन के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है. क्योंकि ऐसी स्थिति में बल्लेबाजी करना किसी भी बल्लेबाज के टैलेंट को स्वीकार करने जैसा है. बता दें कि अर्जुन का परिवार बेहद ही गरीब रहा है. उनके पिता  छोले-कुलचे का स्टॉल लगाया करते थे लेकिन अब उनके बेटे ने अपनी बल्लेबाजी से कमाल कर दिया है. अर्जुन ने 107 रन की पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से 5 छक्के और 11 चौके निकले. 

कुल्चा स्टॉल चलाने वाले परिवार के बेटे अर्जुन राजपूत ने रचा इतिहास

अर्जुन का सफर प्रेरणा देने वाला रहा है, अर्जुन एक गरीब परिवार से हैं जो जालंधर में एक छोटा सा कुलचा स्टॉल चलाते थे. पैसे की किल्लत के बावजूद, उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा और पंजाब जूनियर क्रिकेट सिस्टम में अपनी जगह बनाई. कुलचा स्टॉल से टीम इंडिया तक पहुंचना इस खिलाड़ी के लिए आसान नहीं था. अर्जुन ने इसके लिए काफी मेहनत की, जालंधर के अर्जुन राजपूत ने अब पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रनों की पारी खेलकर बताया दिया कि संघर्ष औऱ मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है. अर्जुन ने  घरेलू एज-ग्रुप क्रिकेट में उनके लगातार अच्छा परफॉर्मेंस किया जिसका उनका फायदा मिला, अपने खेल से उन्होंने सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी खींचा, जिससे उन्हें इंडिया अंडर-19 टीम में चुना गया. 

कौन हैं अर्जुन राजपूत?

जालंधर के अर्जुन बाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर हैं. उनके पिता होती राम पहले छोले-कुलचे का ठेला लगाते थे. लेकिन अब बेकरी की दुकान चलाते हैं. अर्जुन ने 7 साल की उम्र में जालंधर के हरभजन सिंह क्रिकेट इंस्टीट्यूट से अपनी  शुरुआत की थी और कोर कोच विक्रम सिद्धू के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने का काम किया था. अर्जुन  जालंधेर के डीएवी कॉलेज के छात्र रहे हैं. 

यह भी पढ़ें | लारा-तेंदुलकर ओपनर, नंबर 3 पोंटिंग, कोहली नंबर 4, जैक कैलिस ने चुनी ऑल टाइम वनडे प्लेइंग -11

यह भी पढ़ें | दूसरे वनडे के बाद KL राहुल ने किया सरप्राइज, अधिकारी को दिया 'गेमचेंजर' अवॉर्ड और स्मार्टफोन, Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Rajput, India U19, Pakistan U19, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com