बीजेपी ने मुंबई में पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने अपने संविधान में संशोधन कर दिया है। यह संशोधन पार्टी अध्यक्ष के कार्यकाल को लेकर किया गया है।
                                            
                                            क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
 हमें बताएं।
                                        
                                                                                मुंबई: 
                                        बीजेपी ने मुंबई में पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने अपने संविधान में संशोधन कर दिया है। यह संशोधन पार्टी अध्यक्ष के कार्यकाल को लेकर किया गया है। अब पार्टी में लगातार दूसरी बार एक ही नेता को पार्टी का अध्यक्ष चुना जा सकेगा। पार्टी में अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है।
अब माना जा रहा है कि वर्तमान पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी दोबारा अध्यक्ष चुने जा सकते हैं। अगले पार्टी अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर में होगा। मुंबई में गुरुवार को लिए गए फैसले पर राष्ट्रीय परिषद में मुहर लगेगी।
वहीं खबर है कि कुछ नेता नितिन गडकरी को दोबारा अध्यक्ष बनाने का विरोध करने लगे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि आरएसएस ने इस मसले पर बीजेपी पर फ़ैसला छोड़ दिया है। अब तीन महीने तक गडकरी का काम देखने के बाद आखिरी फ़ैसला लिया जाएगा।
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
                                        Nitin Gadkari, Second Term, BJP President, भाजपा अध्यक्ष, नितिन गडकरी, दूसरा कार्यकाल, भाजपा का संविधान