रांची:
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने शनिवार को यहां कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देश में व्याप्त सभी समस्याओं की जड़ में कांग्रेस। यह पार्टी धीरे धीरे देश के लिए कैंसर बन गई है। लिहाजा देश को बेरोजगारी गरीबी और भुखमरी जैसी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए कांग्रेस की छुट्टी करनी होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद झारखंड के प्रथम दो दिवसीय दौरे पर यहां आये भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने पार्टी की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए देश की सभी समस्याओं के लिए कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। गडकरी ने कहा, कांग्रेस देश के लिए कैंसर बन गयी है और यदि देश को महंगाई भुखमरी और आतंकवाद से मुक्त कराना है तो उसे पहले कांग्रेस के कुशासन से मुक्त कराना होगा।