यह ख़बर 06 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

आसाराम और नारायण साईं पर यौन उत्पीड़न लगे नए आरोप

खास बातें

  • दरअसल सूरत की दो बहनों ने आसाराम और उनके बेटे पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। बड़ी बहन ने आसाराम पर अहमदाबाद के आश्रम में यौन शोषण का आरोप लगाया है, जबकि छोटी बहन ने सूरत के आश्रम में नारायण साईं पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं।
सूरत:

पहले से यौन हमले के आरोप में जेल में बंद आसाराम की मुश्किलें और बढ़ती दिखाई दे रही हैं। इस बार आसाराम के साथ−साथ उनके बेटे नारायण साईं भी लपेटे में आते दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल सूरत की दो बहनों ने आसाराम और उनके बेटे पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। बड़ी बहन ने आसाराम पर अहमदाबाद के आश्रम में यौन शोषण का आरोप लगाया है, जबकि छोटी बहन ने सूरत के आश्रम में नारायण साईं पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं। इस मामले में दर्ज एफआईआर में आसाराम की पत्नी और बेटी का भी नाम शामिल है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दोनों ही मामले 2002 से 2004 के बीच के हैं। पुलिस ने पहले दोनों ही शिकायत सूरत में दर्ज की है। उसके बाद आसाराम का केस अहमदाबाद ट्रांसफर किया जाएगा। जबकि नारायण के केस की जांच सूरत में ही होगी।