विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2020

पेट्रोल पंप आवंटित कराने के नाम पर ठगी करने वाले चार लोग गिरफ्तार

पेट्रोल पंप खोलने का लाइसेंस दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में दिल्ली में शहादरा के जीटीबी इनक्लेव इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पेट्रोल पंप आवंटित कराने के नाम पर ठगी करने वाले चार लोग गिरफ्तार
पेट्रोल पंप आवंटित कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार
नई दिल्ली:

पेट्रोल पंप खोलने का लाइसेंस दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में दिल्ली में शहादरा के जीटीबी इनक्लेव इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपियों की पहचान नंद नगरी के रहने वाले जॉनी (34), गोकुलपुरी के रहने वाले रमाकांत (55), भागीरथी विहार के रहने वाले राजीव दीक्षित (52) और रोशनपुरा के रहने वाले अनुराग (32) के तौर पर हुई है.पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि दीक्षित से उसकी जान पहचान थी और उसने उसे रमाकांत और जॉनी से मिलवाया था. दोनों ने पेट्रोलियम मंत्रालय में संपर्क होने का दावा किया था.


पुलिस ने बताया कि उन्होंने उसे पेट्रोल पंप लाइसेंस के लिए आवेदन करने के वास्ते राजी कर लिया और आश्वस्त किया कि वे उसके नाम पर एक पेट्रोल पंप दिलवा सकते हैं.उन्होंने बताया कि बाद में आरोपियों ने कुमार से कहा कि इसके लिए उसे दो करोड़ 75 लाख रुपये खर्च करने होंगे जिसे वह किस्तों में दे सकता है. आरोपियों ने कुमार से 31 लाख रुपये की ठगी की .
पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) अमित शर्मा ने बताया, ‘‘छानबीन के दौरान पता चला कि पेट्रोलियम मंत्रालय में संपर्क होने की बात झूठी निकली .पुलिस ने शिकायतकर्ता को बाकी रकम के लिए उन्हें घर बुलाने को कहा. ''उन्होंने बताया, ‘‘बाद में कुमार के घर पर जॉनी, रमाकांत और दीक्षित आए. पुलिस ने 9.5 लाख रुपये के दो चेक और 50,000 रुपये नकदी लेते समय उन्हें गिरफ्तार कर लिया.''डीसीपी ने बताया कि जांच से पता चला कि दीक्षित और रमाकांत पेट्रोल पंप पर काम करते थे . दोनों ने जॉनी और अनुराग के साथ मिलकर पेट्रोप पंप आवंटित कराने के नाम पर लोगों से ठगी की.

VIDEO:सिंपल समाचार: देश में महंगा, बाहर सस्ता पेट्रोल!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Pumps, Cheating, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com