पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह पंचतत्व में विलीन, पुत्र मानवेन्द्र सिंह ने दी मुखाग्नि

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह (Jaswant Singh) का यहां उनके फार्म हाउस में रविवार शाम को अंतिम संस्कार किया गया. सिंह का रविवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया था. जसवंत सिंह के पुत्र मानवेन्द्र सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्हें मुखाग्नि दी.

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह पंचतत्व में विलीन, पुत्र मानवेन्द्र सिंह ने दी मुखाग्नि

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन हो गया है.

जोधपुर:

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह (Jaswant Singh) का यहां उनके फार्म हाउस में रविवार शाम को अंतिम संस्कार किया गया. सिंह का रविवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया था. जसवंत सिंह के पुत्र मानवेन्द्र सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्हें मुखाग्नि दी.

जोधपुर के सिविल एयरपोर्ट के पास स्थिति फार्म हाउस में अंतिम संस्कार के समय सिंह के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार मौजूद थे. इससे पूर्व सिंह का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से जोधपुर लाया गया और फार्म हाउस में रखा गया जहां लोगो ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

यह भी पढ़ें: जसवंत सिंह : सैनिक, राजनेता और वाजपेयी सरकार के संकटमोचक

भारतीय सेना की ओर से भी सिंह के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र रखा गया. सिंह, एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी सहयोगी थे. लंबी बीमारी के बाद रविवार को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया.

यह भी पढ़ें: Walk The Talk: 'गुजरात दंगों से दु:खी थे PM वाजपेयी, हाथ से लिख रहे थे इस्तीफा', जसवंत सिंह ने यूं मनाया था

अगस्त 2014 में अपने घर पर गिरने से आई चोट के बाद उन्हें सेना अनुसंधान और रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह लंबे समय से कोमा में थे. उन्हें इस वर्ष जून में फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं ने सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त की है. 

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com