
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण 89 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई, जबकि छह रेलगाड़ियों को रद्द करना पड़ा।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह में दृश्यता 50 मीटर से भी कम थी।
उत्तर रेलवे के अनुसार, घने कोहरे के कारण 79 रेलगाड़ियां देरी से चल रही थीं, जबकि 10 रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया और छह को रद्द कर दिया गया।
सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया, सुबह के वक्त घना कोहरा था, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।
इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं