विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2015

असम में बाढ़ का कहर : अब तक आठ की मौत, छह लाख लोग प्रभावित

Also Read in
असम में बाढ़ का कहर : अब तक आठ की मौत, छह लाख लोग प्रभावित
फाइल फोटो
गुवाहाटी: असम में आई बाढ़ से आठ लोगों की मौत हो गई वही लगभग छह लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों में पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण 19 जिलों में बाढ़ की स्थिती पैदा हो गई जिसके बाद सेना ने वहां राहत अभियान की शुरूआत की ।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि चिरांग जिले के बिजनी राजस्व सर्कल क्षेत्र के नंबर 1 कवाड़ी गांव में एक व्यक्ति की वही कोकराझार जिले के डोटामा राजस्व सर्कल में दो अन्य व्यक्तियों की बाढ़ के कारण मौत हो गई।

एएसडीएमए द्वारा आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक लखीमपुर में दो लोगों की और बोंगईगांव, बक्सा और सोनितपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत बाढ़ के चलते हो गई।

विज्ञप्ति के मुताबिक बाढ़ के चलते विस्थापित हुए 1.23 लाख लागों ने प्रशासन द्वारा स्थापित 177 राहत शिविरों में पनाह ली। जल संसाधन विभाग ने कहा कि लगातार बारिश के चलते ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों में पानी का स्तर बढ़ गया जिसके चलते 19 जिलों में बाढ़ की स्थिती पैदा हो गई।

वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक काजीरंगा नेशनल पार्क के अंदर 27 अवैध शिकार विरोधी शिविरों में बाढ़ का पानी आ जाने से पुल और बुरापहर रेंज में पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भूटान, अरुणाचल प्रदेश, असम बाढ़, सड़क संपर्क टूटा, Bhutan, Arunachal Pradesh, Assam, Flooding, Road Falling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com