- हमने पूछी थी पाठकों से राय
- दिए गए थे 11 विकल्प
- राहुल गांधी को मिला दूसरा स्थान
हर साल की तरह बीते साल में भी बहुत-सी बातों, घटनाओं और लोगों ने हमारे जीवन, हमारी सोच पर असर डाला, और हमेशा के लिए हमारी यादों में बस गए. बहुत-से खिलाड़ियों ने हमें खेल के मौदान से रोमांच-भरे पल दिए, बहुत-से अभिनेताओं ने अपनी कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन से हमेशा के लिए हमारे मन में जगह बना ली, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में सबसे ज़्यादा प्रभावित करने वाली बिरादरी राजनेताओं की होती है, जो अपने कामों और बयानों से हमारी पसंद या नापसंद बनते हैं. हमेशा से ही देश के प्रधानमंत्री के साथ-साथ प्रमुख विपक्षी नेता भी आमतौर पर काफी लोकप्रिय होता है, और करोड़ों हिन्दुस्तानियों के दिलों में घर बनाए रहता है. हर साल कोई न कोई नेता अपने किसी न किसी बयान या काम से याद रह जाता है, और हमारा पसंदीदा नेता बन जाता है.
इसी भावना को ध्यान में रखते हुए हमने आपसे राय मांगी थी कि साल 2018 में किस नेता ने आपको सबसे ज़्यादा प्रभावित किया, और कौन है आपका पसंदीदा नेता. इसके लिए हमने आपको 11 विकल्प दिए थे, जिनमें प्रधानमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता नरेंद्र मोदी (Narender Modi), कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi), कांग्रेस नेता तथा राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot), तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री तथा BJP नेता बिप्लब देब, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता असदुद्दीन ओवैसी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा BJP नेता योगी आदित्यनाथ शामिल थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पांच दिन तक आपने हमें बताया कि इन नेतागण में से आप पर सबसे ज़्यादा असर किसने डाला, और परिणामों का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि लगभग एक साल पहले तक अजेय माने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही अब भी शीर्ष पर हैं, लेकिन प्रमुख विपक्षी नेता, यानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता भी इस बीते साल में ज़ोरदार तरीके से बढ़ी है, और वह कड़ी टक्कर देने की स्थिति में नज़र आने लगे हैं. इसके अलावा 'फायरब्रान्ड' कहे जाने वाले BJP नेता और UP के CM योगी आदित्यनाथ इस पोल में सचिन पायलट, असदुद्दीन ओवैसी और ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी पिछड़ गए हैं.
नतीजों में पहले स्थान पर PM नरेंद्र मोदी हैं, जिन्हें कुल वोटों का 48.52 फीसदी हिस्सा मिला, और वह दूसरे स्थान पर मौजूद कांग्रेस अध्यक्ष से काफी आगे रहे, जिन्हें 37.83 फीसदी वोट हासिल हुए. राहुल गांधी को सिर्फ 10.69 फीसदी कम वोट हासिल होने से संकेत मिलता है कि PM भले आज भी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, लेकिन राहुल भी बहुत पीछे नहीं हैं.
Flashback 2018: जब मूर्ति निर्माण और शहरों के नाम बदलकर विवादों मे घिरी सरकार
इस पोल के नतीजों से यह भी स्पष्ट हुआ कि मुकाबला मोटे तौर पर इन्हीं दो नेताओं के बीच ऱहा, क्योंकि तीसरे स्थान पर मौजूद सचिन पायलट को सिर्फ 4.77 फीसदी वोट मिले, जिससे ज़ाहिर है कि लोकप्रियता की दौड़ में शीर्ष दो नामों के बाद कोई कहीं नहीं टिकता. चौथे स्थान पर AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी रहे, जिन्हें 2.27 फीसदी पाठकों ने अपना सबसे पसंदीदा नेता बताया. पांचवां स्थान हासिल हुआ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को, जिन्हें 1.87 प्रतिशत पाठकों का समर्थन हासिल हुआ.
2018 में कहां-कहां दरकी PM नरेंद्र मोदी की दीवार : वे चुनाव, जो BJP ने गंवाए...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा हालिया विधानसभा चुनावों में BJP के स्टार प्रचारक रहे योगी आदित्यनाथ आश्चर्यजनक रूप से छठे पायदान पर रहे, जिन्हें सिर्फ 1.70 फीसदी पाठकों ने अपना पसंदीदा नेता बताया. सातवां स्थान हासिल हुआ है बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को, जिन्हें 1.48 फीसदी वोट मिले, और आठवें स्थान पर रहे तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, जिन्हें 0.88 प्रतिशत लोगों ने पसंदीदा नेता बताया. पिछले महीने तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे BJP नेता शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता भी खासी गिरी है, और इस पोल में वह भी नौवें स्थान पर रहे हैं, जिन्हें आधा फीसदी से भी कम, यानी 0.49 फीसदी पाठकों ने ही पसंदीदा नेता करार दिया. 10वें स्थान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तथा राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव रहे, जिन्हें मात्र 0.10 फीसदी लोगों ने पसंद किया. पोल में आखिरी स्थान पर रहे अपने बयानों से लगातार चर्चा में रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब, जिन्हें सिर्फ 0.09 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया.
बीते एक साल में आए इन बदलावों के दम पर क्या राहुल गांधी 2019 में बन पाएंगे भारत के प्रधानमंत्री
VIDEO- गाजीपुर में बोले पीएम मोदी- आपका चौकीदार दिन रात काम कर रहा है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं