विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2013

बिहार में पुलिस की गोली से पांच मरे, जांच के आदेश

बगहा: बिहार के बगहा में सोमवार को पुलिस और नागरिकों के बीच हुई झड़प में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली में पांच ग्रामीणों की मौत हो गई जबकि नौ पुलिसकर्मी सहित करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें आठ से ज्यादा लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।  

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) एसके भारद्वाज ने बताया कि दरदरी गांव के रहने वाला युवक चंद्रेश्वर पिछले नौ जून से लापता है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस इसकी खोज नहीं कर रही है। इसी दौरान पुलिस कटहरवा गांव में चंद्रेश्वर मामले की जांच करने गई थी कि आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और पुलिस पर पत्थरबाजी प्रारंभ करने लगी।

पुलिस ने पहले हल्का बल प्रयोग किया परंतु ग्रामीण पीछे हटने को तैयार नहीं थे। उन्होंने बताया कि भीड़ हिंसक रूप लेने लगे थी। विवश होकर पुलिस को आत्मरक्षार्थ गोली चलानी पड़ी। इस गोलीबारी पांच ग्रामीणों की मौत हो गई जबकि सात पुलिसकर्मी सहित करीब 20 लोग घायल हैं। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। क्षेत्र में तनाव व्याप्त है परंतु स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक मृतकों की संख्या सात बताई जा रही है।

इधर, मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले में अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) एसके भारद्वाज और कारा (जेल) महानिरीक्षक आनंद किशोर को जांच के आदेश दिए हैं तथा 24 घंटे के भीतर पूरी स्थिति की जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
देश से डबल इंजन की सरकारें जा रही हैं : 'जनता की अदालत' में बोले अरविंद केजरीवाल
बिहार में पुलिस की गोली से पांच मरे, जांच के आदेश
जेल से बाहर आया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम, 20 दिन की मिली है पैरोल
Next Article
जेल से बाहर आया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम, 20 दिन की मिली है पैरोल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com