मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाईक (फाइल फोटो)
मुंबई:
ढाका आतंकी हमले के बाद चर्चा में आये मुस्लिम धर्मगुरु डॉक्टर जाकिर नाईक की मुसीबत बढ़ सकती है। ना सिर्फ डॉक्टर नाईक और उनके संगठन को बैन करने की आवाज उठने लगी है राज्य सरकार ने उनकी जांच का आदेश भी दे दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमन्त्री देवेन्द्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त को आदेश दिया है कि वो डॉक्टर ज़ाकिर नाईक पर लग रहे आरोपों की जांच कर रिपोर्ट दें।
इससे पहले सुबह जैसे ही ईद की नमाज़ के बाद रज़ा अकादमी ने डॉक्टर जाकिर नाईक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, पुलिस ने तुरंत डॉक्टर नाईक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी। कुछ साल पहले भी रज़ा अकादमी ने दफ़्तर के बाहर हंगामा किया था इसलिए ऐहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि कहीं कोई अनहोनी ना हो। इतना ही नहीं पुलिस ने रज़ा अकादमी द्वारा शुक्रवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इंकार कर दिया है।
इधर शिवसेना ने भी डॉक्टर जाकिर नाईक की निंदा करते हुए भारत वापस आते ही उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। इलाके के शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने केंद्र को पत्र लिख कर मांग की है कि डॉक्टर जाकिर नाईक को भारत में वापस आने पर प्रतिबंध लगा दिया जाये। अगर फिर भी वो आते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाये।
ईद की वजह से मुंबई के डोंगरी में डॉक्टर जाकिर नाईक का दफ्तर बंद रहा। लेकिन खुद डॉक्टर नाईक ने सऊदी से अपने ऊपर लग रहे आरोपों का खंडन करते हुए कुछ वीडियो क्लिप भेजी हैं। जिसमें वो भारतीय मीडिया को ही कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। वीडियो में वो कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि उनपर लग रहे सब आरोप बेबुनियाद हैं, ये कहना कि मेरी वजह से आतंक फ़ैल रहा है ये मीडिया की शैतानी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
जाकिर नाईक, मुस्लिम धम्र प्रचारक, महाराष्ट्र सरकार, देवेंद्र फडणवीस, जांच के आदेश, Zakir Naik, Islamic Preacher, Maharashtra Government, Devendra Fadanvis, Probe Ordered