विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2017

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के चार मछुआरों को गिरफ्तार किया, अन्य के जाल तोड़े और भगाया

मछली पकड़ रहे इस तटीय शहर और मंडपम के कई अन्य मछुआरों के जाल भी तोड़ दिए और उन्हें भगा दिया.

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के चार मछुआरों को गिरफ्तार किया, अन्य के जाल तोड़े और भगाया
प्रतीकात्मक फोटो
रामेश्वरम (तमिलनाडु): श्रीलंकाई नौसेना ने आज तमिलनाडु के चार मछुआरों को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे नेदुंतीवु अपतटीय क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे.

‘मत्स्य पालन विभाग’ के निरीक्षक सी जॉर्ज ने बताया कि पुडुकोट्टई जिले के मछुआरों को कथित तौर पर द्वीप देश के पास मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उन्हें उनकी नौका के साथ कराइनगर ले जाया गया है.

बीएसएफ ने गुजरात के कच्छ में तीन पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा, 14 नौकाएं जब्त

उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चातीवू द्वीप के पास मछली पकड़ रहे इस तटीय शहर और मंडपम के कई अन्य मछुआरों के जाल भी तोड़ दिए और उन्हें भगा दिया.

VIDEO- जीएसटी से परेशान मछुआरे


श्रीलंकाई नौसेना ने 11 सितंबर को यहां के 12 मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: