विज्ञापन
This Article is From May 04, 2020

भारत में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया, असम में 2,500 सूअरों की मौत

असम सरकार ने रविवार को कहा कि राज्य में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का पहला मामला पाया गया है और इससे 306 गांवों में 2,500 से अधिक सूअर मारे जा चुके हैं.

भारत में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया, असम में 2,500 सूअरों की मौत
इस बीमारी का कोविड-19 से कोई लेना-देना नहीं: अतुल बोरा
गुवाहाटी:

असम सरकार ने रविवार को कहा कि राज्य में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का पहला मामला पाया गया है और इससे 306 गांवों में 2,500 से अधिक सूअर मारे जा चुके हैं. असम के पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री अतुल बोरा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार केंद्र से मंजूरी होने के बाद भी तुरंत सूअरों को मारने के बजाय इस घातक संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कोई अन्य रास्ता अपनाएगी. उन्होंने बताया कि इस बीमारी का कोविड-19 से कोई लेना-देना नहीं है. 

बोरा ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) भोपाल ने पुष्टि की है कि यह अफ्रीकी स्वाइन फ्लू (एएसएफ) है. केंद्र सरकार ने हमें बताया है कि यह देश में इस बीमारी का पहला मामला है.'' उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा 2019 की गणना के अनुसार सुअरों की कुल संख्या करीब 21 लाख थी लेकिन अब यह बढ़कर करीब 30 लाख हो गई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam, African Swine Flu, Pigs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com