विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2011

मुजफ्फरनगर में पेस्टीसाइड फैक्टरी में भीषण आग

मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को एक कीटनाशक बनाने वाली कम्पनी में भीषण आग लगने से लाखों के उत्पाद और मशीनें जलकर खाक हो गई।
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को एक कीटनाशक बनाने वाली कम्पनी में भीषण आग लगने से लाखों के उत्पाद और मशीनें जलकर खाक हो गई। हादसे में दो अग्निशमनकर्मी मामूली रूप से झुलस गए। नई मंडी इलाके स्थित स्वास्तिक पेस्टीसाइड फैक्टरी में लगी आग ने कुछ ही देर में बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की 10 गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया। मुजफ्फरनगर के फायर स्टेशन आफिसर अजय कुमार शर्मा ने संवाददाताओं को बताया, "आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए पड़ोस के जिलों से दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।" शर्मा ने कहा कि फैक्टरी में फंसे श्रमिकों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुजफ्फरनगर, भीषण आग, फैक्टरी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com