विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2017

कोलकाता : अस्पताल में भीषण आग से अफरातफरी

दक्षिणपूर्व कोलकाता के बेनियापुकुर इलाके में स्थित इस अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर दोपहर 12.05 बजे आग लग गई.

कोलकाता : अस्पताल में भीषण आग से अफरातफरी
फाइल फोटो
नई दिल्ली: सरकारी नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शनिवार को आग लगने से मरीजों और आगंतुकों के बीच अफरातफरी मच गई. दक्षिणपूर्व कोलकाता के बेनियापुकुर इलाके में स्थित इस अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर दोपहर 12.05 बजे आग लग गई. दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया, 'आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां भेजी गईं. वाहनों के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था.' मरीजों के परिवार के सदस्यों के अनुसार, धुएं के भारी गुबार के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था. एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, 'जो घट रहा था, उसे देख पाना मुश्किल था.  हम घबरा गए.  आधिकारियों ने आग की वजह अंदर नहीं जाने दिया.  हमें बाहर कर दिया गया.' 

यह भी पढ़ें :  दिल्‍ली के लोकनायक भवन में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

 ​Video : दिल्ली की इस इमारत में लगी आग

इनपुट : आईएनएस 
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal, Government Hospital Fire, Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com