एवियन इनफ्लुएंजा यानी बर्ड फ्लू के खतरे से दिल्ली को दूर रखने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ी संख्या में सैंपल इकट्ठे किए हैं और उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है. मयूर विहार फेज 3 के A-2 सेंट्रल पार्क से कुछ कौवों के मरने की खबर आई थी. इसके बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसका संज्ञान लिया और विभाग को आदेश दिया कि जल्द से जल्द वहां का विजिट किया जाए.
इसके बाद, रैपिड रिस्पांस टीम ने वहां विजिट किया और पाया कि 17 कौवे मरे हुए थे. इनमें 4 सैम्पल इकट्ठे किए गए. बायो सेक्युरिटी मेजर्स के तहत इन सभी को वहीं दफना दिया गया और पूरे इलाके को सैनेटाइज कर दिया गया है. पार्क की व्यवस्था देख रहे लोगों को यह भी निर्देश दिया गया है कि आगे भी अगर यहां पक्षियों की मौत होती है, तो तुरंत उसकी सूचना दी जाए. द्वारका के डीडीए पार्क में भी दो कौवे मृत पाए गए थे, जहां से एक सैंपल इकट्ठा किया गया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इन सभी सैम्पल्स को पालम के लैबोरेट्री में जमा करा दिया गया है, जहां से 9 जनवरी को इन्हें नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हाई सेक्युरिटी एनिमल डिजीज, ICAR भोपाल भेजा जाएगा. पश्चिमी जिले के हस्तसाल गांव के डीडीए पार्क में 16 कौवे मृत पाए गए थे, जहां से 4 सैम्पल इकट्ठे किए गए हैं और उन्हें नॉर्दन रीजनल डिजीज डायग्नोस्टिक लैबोरेट्री जालंधर भेज दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं