विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2022

स्कूल में परेशान किए जाने पर फरीदाबाद के छात्र ने आत्महत्या की : पुलिस

पुलिस ने बताया कि छात्र ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘स्कूल ने मुझे मार डाला है.’’ पुलिस ने बताया कि छात्र के इस नोट को देखते हुये प्रधानाध्यापिका और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है.

स्कूल में परेशान किए जाने पर फरीदाबाद के छात्र ने आत्महत्या की : पुलिस
छात्र ने अपने सुसाइड नोट में इसके लिये स्कूल की प्रधानाध्यापिका को जिम्मेदार ठहराया है
फरीदाबाद:

हरियाणा के फरीदाबाद में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने यहां अपने अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से कूदकर शुक्रवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. छात्र ने अपने सुसाइड नोट में इसके लिये स्कूल की प्रधानाध्यापिका को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

CCTV में कैद दिल दहलाने वाली वारदात, केरल के होटल में रिसेप्शनिस्ट की कुल्हाड़ी से मार-मार हत्या

पुलिस ने बताया कि छात्र ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘स्कूल ने मुझे मार डाला है.'' पुलिस ने बताया कि छात्र के इस नोट को देखते हुये प्रधानाध्यापिका और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है.

फरीदाबाद में सोसाइटी के टॉप फ्लोर से कूदकर स्‍कूली छात्र ने की खुदकुशी, परेशान करते थे कुछ छात्र

पुलिस ने बताया कि लड़के की मां उसी स्कूल में पढ़ाती है. छात्रा ने गुरुवार की रात करीब नौ बजे इमारत की 17वीं मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

सीसीटीवी में कैद : केरल के होटल में रिसेप्शनिस्ट को कुल्हाड़ी से काट डाला

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faridabad Police, Suicide, Student
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com