विज्ञापन

Live: तूफान अर्नब हुआ खतरनाक, दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में आज दिनभर बारिश, कांग्रेस का मॉक महाभियोग

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' की वजह से उत्तर भारत में भारी बारिश हो रही है. दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी है.

Live: तूफान अर्नब हुआ खतरनाक, दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में आज दिनभर बारिश, कांग्रेस का मॉक महाभियोग
तूफान अर्नब हुआ खतरनाक, दिल्ली, यूपी में भारी बारिश का अलर्ट (फोटो सोर्स:IANS)
  • भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज दिनभर उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
  • दिल्ली, यूपी, एमपी समेत 12 राज्यों में आज झमाझम बारिश होने की संभावना बन रही है.
  • कांग्रेस आज CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक महाभियोग आयोजन करने वाली है.

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' आंध्र प्रदेश और ओडिशा से आगे बढ़ते हुए उत्तर भारत में जमकर बारिश करा रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. तूफान अर्नब की वजह से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में बीती रात से ही बारिश जारी है, जिसकी वजह से यहां तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ गया है. मौसम विभाग ने आज आंधी-तूफान को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर

PM Modi Gujarat Visit live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 2 दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे. जहां वे बनासकांठा जिले से पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे. पीएम मोदी 9.34 करोड़ किसानों के खाते में आज 2000-2000 रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे. इसके अलावा वह गुजरात में 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करने वाले हैं. 

Cyclone Arnab Live Updates News Today

Congress Impeachment Live Updates: कांग्रेस आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अनोखा राजनीतिक प्रदर्शन करने वाली है. कांग्रेस आज संसद का मॉक सत्र आयोजित करेगी. जिसमें ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाया जाएगा. दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर यह आयोजन होगा. जिसमें कांग्रेस के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के कई दलों के सांसद भी शामिल होंगे. लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार इस मॉक संसद सत्र अध्यक्षता करने वाली है, जबकि मल्लिकार्जुन खड़गे इस प्रक्रिया में अहम होंगे. सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सांसद इस आयोजन में शामिल होंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyclone Arnab LIVE Updates, Cyclone Arnab Live, Delhi Weather, Congress Impeachment, Today Live Update News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com