विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2021

घर में खजाने का झांसा दे करता था ठगी, फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने दो तांत्रिक को दबोचा

क्राइम ब्रांच ने अपने विशेष सूत्रों के माध्यम और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से आरोपियों को फरीदाबाद के बडकल एरिया से गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह इसी तरह तांत्रिक विद्या का झांसा देकर दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा इत्यादि में कई लोगों को ठग चुके हैं.

घर में खजाने का झांसा दे करता था ठगी, फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने दो तांत्रिक को दबोचा
आरोपी जल्दबाजी में फरार होने के चक्कर में 24 लाख रुपए और ज्वेलरी शिकायतकर्ता के घर पर ही छोड़ गए थे. (सांकेतिक तस्वीर)
  • फरीदाबाद पुलिस ने दो तांत्रिकों को गिरफ्तार किया है
  • दोनों ठग यूपी के सहारनपुर का रहने वाला
  • घर में खजाने का झांसा दे करता था ठगी
फरीदाबाद:

फरीदाबाद पुलिस (Faridabad Police) की क्राइम ब्रांच ने लोगों से पैसा ठगने वाले दो तांत्रिकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान यूपी के सहारनपुर निवासी नवाब अहमद और  शमशाद के रूप में हुई है. मंगलवार (12 जनवरी 2021) को फरीदाबाद सेक्टर 58 की निवासी नीतू ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके घर में कुछ दिनों से अजीब तरह की आवाजें आ रही है जिस कारण उसने तांत्रिक का सहारा लिया और कुछ तांत्रिकों से संपर्क किया. तांत्रिकों ने घर में प्रवेश करते ही ड्रामा शुरू कर दिया और कहा कि उनके घर में तो खजाना दबा हुआ है. खजाना निकाल देंगे लेकिन इसकी एवज में 25% लेंगे. लेकिन घर की समस्या का समाधान करने और खजाना निकालने के चक्कर में झांसा देकर आरोपी तांत्रिक घर से पैसे लेकर फरार हो गए.

महिला की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर 58 थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था. मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 को सौंपी गई थी. क्राइम ब्रांच ने अपने विशेष सूत्रों के माध्यम और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से आरोपियों को फरीदाबाद के बडकल एरिया से गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह इसी तरह तांत्रिक विद्या का झांसा देकर दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा इत्यादि में कई लोगों को ठग चुके हैं.

फरीदाबाद : मनोज भाटी हत्याकांड में क्राइम ब्रांच को मिली एक और कामयाबी, दो शार्प शूटर गिरफ्तार

प्रभारी क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 ने बताया कि आरोपी जल्दबाजी में फरार होने के चक्कर में 24 लाख रुपए और ज्वेलरी शिकायतकर्ता के घर पर ही छोड़ गए थे. आरोपी ₹11000 लेकर फरार हुए थे. पुलिस ने आरोपी तांत्रिकों से ₹6000 रुपए कैश बरामद कर दोनों को आज गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को कल अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉक्टर अर्पित जैन ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि तांत्रिक विद्या के चक्कर में आकर ठगी का शिकार ना हों.

फरीदाबाद पुलिस ने गिनाईं पिछले 6 महीनों की उपलब्धियां

उन्होंने बताया कि अक्सर देखने में आता है दीवारों पर और बसों पर कुछ लोग पर्चे लगा देते हैं और उसमें अपना मोबाइल नंबर भी लिख देते हैं, जिसमें लिखा होता है कि पारिवारिक समस्या, वशीकरण, नौकरी में अड़चन, व्यापारिक इत्यादि समस्या हो तो संपर्क करें. जब भी कोई महिला एवं पुरुष ऐसे नंबरों पर संपर्क करते हैं तो यह लोग अपने झांसे में लेकर तरह-तरह के ढोंग कर पैसा वसूलते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faridabad Police, Sector-58 Faridabad, Haryana Police, Crime Branch Faridabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com