विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2011

फरीदाबाद में नाबालिग लड़की से बलात्कार

बीती रात लड़की घर से बाहर निकली तो उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया।
फरीदाबाद: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना सूरजकुंड इलाके की है। बीती रात लड़की घर से बाहर निकली तो उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला पीड़ित लड़की को अपने घर ले गई जहां एक पड़ोसी लड़के ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित लड़की का आरोप है कि आरोपी युवक पहले भी उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश करता था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़के और महिला के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अब तक दोनों ही आरोपी फ़रार हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फरीदाबाद, महिला, रेप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com