पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Elections 2022) नजदीक हैं, लेकिन कांग्रेस सांसद प्रनीत कौर (Preneet Kaur) ने लगातार चुनाव प्रचार से दूरी बनाई हुई है. पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amrinder Singh) की पत्नी प्रनीत कौर पटियाला में चुनाव प्रचार से दूर रहती हैं. उनका कहना है कि “परिवार सबसे महत्वपूर्ण है और सभी चीजों से ऊपर है”.
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होने के बाद पिछले साल कांग्रेस छोड़ने वाले अमरिंदर सिंह अपना राजनीतिक संगठन पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) बनाकर पटियाला शहरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कुछ दिन पहले पटियाला शहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु शर्मा ने पटियाला से सांसद प्रनीत कौर को पार्टी के लिए प्रचार करने या इस्तीफा देने को कहा था.
READ ALSO: चन्नी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने पर अमरिंदर ने कांग्रेस पर निशाना साधा
विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से दूरी बनाए रखने के सवाल पर प्रनीत कौर ने कहा, “मैं अपने परिवार के साथ हूं. मेरे लिए परिवार सबसे ऊपर है.”
कांग्रेस ने पिछले साल नवंबर में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर उनकी कथित “पार्टी विरोधी गतिविधियों” के लिए स्पष्टीकरण मांगा था. इसके बारे में पूछे जाने पर प्रनीत कौर ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला है, लेकिन उन्होंने इसके बारे में केवल अखबारों और सोशल मीडिया पर पढ़ा है.
वीडियो: 'केजरीवाल पंजाब का CM बनना चाहते हैं, लेकिन...' : चन्नी
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं