हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि ईवीएम (EVM) पूरी तरह सुरक्षित हैं और इनसे छेड़छाड़ की कोई गुंजाइश नहीं है. उन्होंने एक भाजपा उम्मीदवार का कथित वीडियो सामने आने के कुछ ही घंटों बाद यह बात कही, जिसमें विधायक ने ईवीएम को लेकर विवादित टिप्पणियां की थीं. अग्रवाल ने रविवार को कहा, 'ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित है और इनसे छेड़छाड़ नहीं की जा सकती.' सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में असांध सीट से भाजपा प्रत्याशी बख्शीश सिंह विर्क (Bakhshish Singh Virk) कथित रूप से लोगों से यह कहते हुए दिख रहे हैं कि 'बटन जो मर्जी दबा लो, वोट भाजपा को ही जाएगा.' हालांकि, विर्क ने दावा किया कि उन्होंने कभी भी ईवीएम के बारे में कुछ नहीं कहा और वीडियो नकली है. अनुराग अग्रवाल ने कहा, 'लोगों को पूर्ण विश्वास होना चाहिए और बिना किसी संदेह या भय के मतदान करना चाहिए. व्यवस्था में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए ईवीएम के साथ-साथ वीवीपैट का भी उपयोग किया जा रहा है.'
चुनाव से एक दिन पहले BJP विधायक का VIDEO वायरल- वोट कहीं भी डालोगे जाएगा 'कमल' को, 'हमने मशीन में...'
बता दें कि हरियाणा (Haryana) में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2019) से एक दिन पहले ईवीएम (EVM) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में BJP विधायक बक्शीस सिंह विर्क (Bakhshish Singh Virk) को यह कहते सुना जा सकता है कि EVM में आप बटन कोई भी दबाएंगे वोट बीजेपी को ही जाएगा.
Assembly Election: मतदाताओं को पैसा बांटने के आरोप में BJP मंत्री के रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस वीडियो को कांग्रेस (Congress) नेता और मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा (Deepender Singh Hooda) ने शेयर किया है. बक्शीस सिंह विर्क मौजूदा विधायक हैं और हरियाणा के असंध विधानसभा क्षेत्र (Assandh Assembly Seat) से BJP प्रत्याशी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं